गुज्जरों को सैनिक बनाने में मदद करेगी भारतीय सेना

नयी दिल्ली। भारतीय सेना अब न केवल सरहद पर रहकर हमारी रक्षा करेगी बल्कि अपनी फौज में फौजियों की तादात बढ़ाने के लिए खुद उसे तैयार भी करेगी। जी हां सेना अब गुज्जर समुदाय के लोगों को सैनिक बनाने में मदद करेगी।

army recruitment

ये ऐलान भारतीय सेना की ओर से किया गया है। जिसके मुताबिक जम्मू एवं कश्मीर के जनजातीय गुज्जर समुदाय के युवाओं को सेना में भर्ती के योग्य बनाने में भारतीय सेना मदद करेगी। एक वरिष्ठ कमांडर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिस कमांडिंग (जीओसी) चीफ लेफ्टिनेंट जनरल के. जे. सिंह के जम्मू सेक्टर में सुरक्षा हालात का जायजा लेने और गुज्जर समुदाय के युवाओं से मुलाकात करने के बाद रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि सैन्य कमांडर ने गुज्जर समुदाय के युवकों को भारतीय सेना में भर्ती के योग्य बनाने के लिए प्रशिक्षण देने का वादा किया है। कमांडर ने गुज्जर युवाओं को शिक्षित करने का भी वादा किया है। उन्होंने कहा कि कठुआ और सांबा जिलों में सेना में भर्ती के लिए एक रैली आयोजित की जाएगी।


इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+