कश्मीर में मौजूद 200 आतंकियों को रोकने के लिए सेना एक्शन में
जम्मू कश्मीर में सेना उन जगहों पर शोपियां जैसा सर्च ऑपरेशन चलाएगी जहां पर उसके ऑपरेशंस में बाधा डाल रहे हैं लोग। सेना कश्मीर में मौजूद 200 आतंकवादियों को नियंत्रित करने के प्लान पर कर रही है काम।
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियां किसी भी तरह से काबू में नहीं आ रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 200 आतंकी घाटी में घूम रहे हैं और सबसे ज्यादा मौजूदगी दक्षिण कश्मीर में है। सेना का कहना है कि इन आतंकियों को सामान्य जिंदगी में वापस लाने के लिए ऑपरेशन शुरू हो गया है।

होगी कासो की शुरुआत
दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली विक्टर फोर्स के जनरल कमांडिंग ऑफिसर (जीओसी) मेजर जनरल बीएस राजू ने भी कहा है कि सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस स्थानीय युवाओं को आतंकवाद में शामिल होने से रोकने के लिए मिलकर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सेना इन युवाओं के परिवार वालों से बात कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि फुल स्केल कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन यानी कासो को भी चलाया जाएगा। यह ऑपरेशन बिल्कुल उसी तरह से होगा जैसा कि पिछले दिनों सेना ने शोपियां में चलाया था और उन्हीं जगहों पर होगा जहां पर सेना के सर्च ऑपरेशंस में रुकावट डाली जा रही है। उन्होंने कहा, 'मैं इस बात से वाकिफ हूं कि दक्षिण कश्मीर में आतंकी मौजूद हैं और दक्षिण कश्मीर में इनकी संख्या काफी ज्यादा है। उन्हें यहां पर काफी आजादी भी हासिल है लेकिन सेना ऑपरेशन चला रही है ताकि उनकी गतिविधियों को कम कर उन पर काबू पाया जाए।'
सेना पर आतंकी हमलों में आई है तेजी
साउथ कश्मीर के कई हिस्से जैसे पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में पिछले कुछ माह के दौरान सेना पर आतंकी हमलों की संख्या बढ़ी है। इन जगहों पर कई बार पुलिस के हथियार लूटे गए हैं और कॉलेज के छात्रों समेत कई नागरिकों की ओर से पत्थरबाजी की भी घटनाओं में तेजी आई है। बीएस राजू ने कहा कि सेना इस बात को सुनिश्चित करती है कि आतंकी संगठनों में नई भर्ती रोकी जाएगी और कई तरह के ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इनके तहत सेना परिवार वालों से बात कर रही है ताकि युवाओं को सामान्य जिंदगी में वापस लाया जा सके।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications