गुरदासपुर में खेत में फिर दिखाई दिया सेना की वर्दी में संदिग्ध, सर्च ऑपरेशन तेज

गुरदासपुर। पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकियों को मार गिराने के बाद भी खतरा अभी टला नहीं है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद से चल रहे सर्च अभियान के बीच गुरदासपुर जिले में एक संदिग्ध दिखाई देने की खबर आ रही है। स्थानीय लोगों ने खेत में एक संदिग्ध को देखा है जो सेना की वर्दी में था।

Army, police carry out search operations to spot one suspected terrorist in Gurdaspur

सेना के जवान और पुलिस अफसरों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। गुरदासपुर के एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि हम संदिग्धों का पता लगाने के लिए मुख्य रूप से गन्ने के खेतों की तलाशी ले रहे हैं। सेना के साथ चलाए जा रहे इस संयुक्त अभियान में पंजाब पुलिस ने इजरायल में प्रशिक्षित अपने स्वॉट दल को भी तैनात किया है।

उल्लेखनीय है कि बीते 2 जनवरी के तड़के आतंकियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला बोल दिया था। इस हमले में 7 जवान शहीद हुए थे जबकि 5 आतंकियों को मार गिराया गया था। सेना और आतंकवादियों के बीच 36 घंटे तक मुठभेड़ चला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+