परेड सेरेमनी में आर्मी ऑफिसर ने किया अपने प्यार का इजहार, घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

25 साल के आर्मी ऑफिसर ठाकुर चंद्रेश सिंह के लिए उनकी परेड सेरेमनी काफी खास रही। इस दिन न केवल वो आर्मी ऑफिसर बने, बल्कि इसी दिन उन्हें अपनी जिंदगी की दूसरी सबसे बड़े खुशी, अपना प्यार भी जिंदगी भर के लिए मिल गया।

Viral

चेन्नई। 25 साल के आर्मी ऑफिसर ठाकुर चंद्रेश सिंह के लिए उनकी परेड सेरेमनी काफी खास रही। इस दिन न केवल वो आर्मी ऑफिसर बने, बल्कि इसी दिन उन्हें अपनी जिंदगी की दूसरी सबसे बड़े खुशी, अपना प्यार भी जिंदगी भर के लिए मिल गया। चंद्रेश ने इसी दिन अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया और उन्होंने हामी भी भर दी। दोनों की ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।

राजपुताना राइफल्स में बने ऑफिसर

राजपुताना राइफल्स में बने ऑफिसर

ठाकुर चंद्रेश सिंह ने हमेशा से प्लान किया था कि वो अपनी गर्लफ्रेंड को ग्रेजुएटिंग सेरेमनी में प्रपोज करेंगे। 25 वर्षीय चंद्रेश जब 8 सितंबर को चेन्नई के ऑफिसर ट्रेनिंग अकैडमी से राजपुताना राइफल्स में ऑफिसर बनकर निकले, तो उन्होंने सबके सामने अपनी मोहब्बत का ऐलान कर दिया। पासिंग आउट परेड में चंद्रेश अपने घुटनों पर बैठे और अपनी गर्लफ्रेंड धरा मेहता को शादी के लिए प्रपोज किया। धरा ने भी बिना देर किए चंद्रेश का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया।

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

दोनों की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। चंद्रेश सिंह ने द प्रिंट को बताया कि उन्होंने इसके लिए अपने और धरा के माता-पिता को भी बुलाया था। चंद्रेश और धरा पिछले साढ़े तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात बेंगलुरू के सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में 2012 में हुई थी। दोनों के सब्जेक्ट अलग थे लेकिन हिंदी की क्लास साथ हुआ करती थी। बस यहीं से दोनों की दोस्ती का सिलसिला चल पड़ा।

गर्लफ्रेंड को किया प्यार का इजहार

गर्लफ्रेंड को किया प्यार का इजहार

शुरुआती दो साल तक दोनों बस दोस्त थे, लेकिन धीरे-धीरे ये रिश्ता आगे बढ़ा। चंद्रेश ने बताया कि धरा ने ही पहले इकरार किया थ। उन्होंने तो इस इकरार का जवाब देने में एक साल लगा दिया क्योंकि वो एसएससी की पढ़ाई कर रहे थे। एसएससी के पहले प्रयास में फेल होने के बाद उन्हें अंदाजा हुआ कि इस मुश्किल समय में धरा मजबूती से हमेशा उनके पीछे खड़ी रहीं। इसके बाद उन्होंने भी धरा से अपने प्यार का इजहार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+