Army Northern Command सैनिक की पत्नी के खराब बर्ताव मामले में सख्त, तमिलनाडु पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
Army Northern Command ने कश्मीर में तैनात जवान की पत्नी के साथ वेल्लोर में हुई शर्मनाक हरकत का संज्ञान लिया और तमिलनाडु पुलिस से कार्रवाई की अपील की।
Army Northern Command ने सैनिक की पत्नी के साथ हुए दुर्व्यवहार का संज्ञान लिया है। कश्मीर में तैनात सैनिक की पत्नी के साथ कथित तौर पर तमिलनाडु के वेल्लोर में शर्मनाक कृत्य हुआ। भीड़ ने महिला को अर्धनग्न कर दिया।
इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने उचित जांच का आश्वासन दिया। सेना ने जवान की पत्नी द्वारा छेड़खानी का दावा किए जाने के बाद ये बयान दिया। सेना ने कहा, वे लगातार पुलिस प्रशासन के संपर्क में हैं। उचित जांच का आश्वासन दिया गया है।

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीर में तैनात जवान की पत्नी ने आरोप लगाया कि 40 से अधिक लोगों ने उस पर हमला किया और उसके साथ छेड़छाड़ की और अपशब्द भी कहे।
भारतीय सेना की उत्तरी कमान (Army Northern Command) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया, "वर्दी में भारतीय सेना के जवान ने अपने परिवार की सुरक्षा के डर से बयान दिया। सेना पुलिस अधिकारियों के संपर्क में है। जांच के बाद हरसंभव मदद का आश्वासन मिला है।"
सेना ने कहा कि फील्ड में तैनात सैनिकों से दूर रहने वाले सैनिकों के परिजनों और पूरे परिवारों की भलाई को उच्च प्राथमिकता देते हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
तत्काल इस मामले में, स्थानीय सैन्य अधिकारियों ने परिवार से संपर्क किया है। सेना लगातार मदद भी कर रही है। सैनिक के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सहित सिविल प्रशासन के साथ संपर्क में है।

जवान ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को अर्धनग्न कर बहुत बुरी तरह पीटा गया। जवान की पत्नी ने रविवार को वेल्लोर में कहा, "40 से अधिक लोगों ने हमला किया। अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली दी। अनुचित तरीके से छुआ।"
इस मामले में थिरुवन्नामलाई के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन ने कहा कि जवान की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने कहा, दो आरोपियों रामू और हरिप्रसाद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।" घटना "दीवानी विवाद" का नतीजा है।












Click it and Unblock the Notifications