हरियाणा में सेना का जवान गिरफ्तार, विदेशी महिला को दे रहा था गोपनीय जानकारी

नई दिल्ली। हरियाणा की नारनौल पुलिस ने रविंद्र कुमार नाम के 21 साल के सेना के जवान को गिरफ्तार किया है। महेंद्रगढ़ जिले के बसाई गांव के रविंद्र पर आरोप है कि वह पिछले दो सालों से एक विदेशी महिला से सेना से जुड़ी गुप्त सूचना साझा कर रहा है। पुलिस को शख्स के पास के 7 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड मिले हैं। नारनौल के एसपी चंदर मोहन ने कहा कि आरोपी युवक की पोस्टिंग अरुणाचल प्रदेश में है और वह 10 जुलाई को 5 दिनों की छुट्टी लेकर घर पर आया हुआ था जब उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

army man arrested in narnaul of Haryana for leaking official secrets

एसपी ने बताया कि- हमने 10 जुलाई को नारनौल रेलवे स्टेशन के पास से ढाबे से उसे पकड़ा। उस समय वह स्टेशन से निकलकर चाय पी रहा था। गुरुवार को हमने उसे लोकल कोर्ट में पेश किया वहां उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपी पर ऑफीशियल सीक्रेट एक्ट की धारा 4, 5 और 9 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साख ही आईपीसी की धारा 120 बी के तहत भी मामला दर्ज हुआ है। बता दें कि यादव की नियुक्ति साल 2017 में 5 कुमाऊं रेजीमेंट में हुई थी। उसकी पोस्टिंग 2018 में अमृतसर में हुई। इस दौरान वह एक विदेशी महिला के संपर्क में आया। नारनौल पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि यादव महिला से फेसबुक पर चैट करने लगा और कुछ दिन बाद उसने महिला को बताया कि वह सेना में काम करता है। इसके बाद दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बात होने लगी। इस दौरान जवान ने महिला को आर्मी यूनिट और हथियारों की लोकेशन भेजी। इसके अलावा उसने महिला को अमृतसर से अरुणाचल प्रदेश में हो रहे अपने ट्रांसफर की जानकारी भी दी।

यह भी पढ़ें- सेना प्रमुख जनरल रावत बोले, कारगिल में बुरी हार के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्‍तान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+