LoC के राजोरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी, JCO शहीद
नई दिल्ली: एलओसी पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जिस वजह से कई सेक्टर्स में पिछले कुछ दिनों से गोलाबारी जारी है। इस बीच बुधवार सुबह एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से राजोरी के केरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। जिसमें सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) शहीद हो गए। एलओसी के कई सेक्टर्स में रुक-रुक का गोलाबारी जारी है। भारत की ओर से भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक जम्मू के राजोरी जिले में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। अभी तक सेना की ओर से शहीद हुए अधिकारी की पहचान नहीं बताई गई है।
घुसपैठ के लिहाज से दो महीने अहम
आपको बता दें कि नवंबर में कश्मीर घाटी में बर्फबारी शुरू हो जाती है। जिस वजह से घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते बंद हो जाते हैं। ऐसे में पाकिस्तान हर साल सितंबर और अक्टूबर में ज्यादा से ज्यादा आतंकियों को कश्मीर में घुसपैठ करवाने की फिराक में रहता है। इस दौरान आतंकियों को कवर फायर देने के लिए पाकिस्तानी सेना एलओसी पर गोलाबारी भी करती है, हालांकि भारतीय सेना घुसपैठ को लेकर पहले से ही सतर्कता बरत रही है।












Click it and Unblock the Notifications