कोरोना वायरस पॉजिटिव आर्मी जवान ने की आत्महत्या, सेना ने घटना को बताया दर्दनाक
नई दिल्ली। 31 साल के सेना के एक जवान ने मंगलवार को देर रात दिल्ली के नारायणा स्थित बेस हॉस्पिटल में आत्महत्या कर ली। पुलिस की तरफ से बताया गया है कि जवान कोरोना वायरस पॉजिटिव था और माना जा रहा है इसके चलते ही उसने आत्महत्या कर ली है। जवान की तरफ से कोई भी सुसाइड नोट नहीं छोड़ा गया है।

फेफड़े के कैंसर से भी पीड़ित था जवान
जवान का इलाज धौला कुंआ स्थित सेना के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल (आरआर) में चल रहा था। पांच मई को जवान को नारायणा स्थित बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) दीपक पुरोहित ने बताया कि जवान को फेफड़े का कैंसर था और आरआर में उसका इलाज चल रहा था और फिर उसे नारायणा लाया गया था। उन्होंने जानकारी दी कि मंगलवार को रात एक बजे उसे दूसरे मरीजों ने देखा था जब वह टॉयलेट जा रहा था जो कि कोविड वॉर्ड के पीछे था। लेकिन सुबह चार बजे उसे टॉयलेट के पीछे पेड़ से लटकता पाया गया था। उन्होंने कहा कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि उसने अपनी बीमारी के चलते तनाव की वजह से आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।
महाराष्ट्र का रहने वाला था जवान
यह जवान महाराष्ट्र का रहने वाला था मगर उसका परिवार राजस्थान के अलवर में रहता है। कैंसर के इलाज के लिए आरआर हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले उनकी पोस्टिंग बतौर सिग्नलमैन अलवर में ही थी। सेना के प्रवक्ता की तरफ से इस घटना को 'दुखी और दर्दनाक' बताते हुए इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है। सेना के प्रवक्ता ने कहा है, 'जवान की ऑटोप्सी रिपोर्ट का इंतजार है। सेना अपनी रैंक और फाइल के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को काफी बेहतरी से समझती है। परिवार की मदद के लिए हर जरूरी मदद मुहैया कराई जाएगी।' पुलिस की तरफ से बताया गया है कि जवान के परिवार को उसकी मौत के बारे में जानकारी दे दी गई है और उसकी ऑटोप्सी परिवार के आने के बाद की जाएगी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications