रूटीन फील्ड फायरिंग में फटा T-90 टैंक का बैरल, सेना का जवान शहीद
नई दिल्ली। राजस्थान के बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में फायरिंग के दौरान टी-90 टैंक का बैरल फट गया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। सेना के सूत्रों ने बताया कि यह हादसा गुरुवार को रूटीन फील्ड फायरिंग ट्रेनिंग के दौरान हुआ।

सेना ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। यह हादसा उस समय सामने आया है, जब महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत-फ्रांस सैन्य अभ्यास 'शक्ति-2019' में हिस्सा लेने के लिए 38 जवानों की एक फ्रांसीसी सैन्य टुकड़ी बीकानेर पहुंच हुई है।
यह सैन्य अभ्यास 31 अक्टूबर से शुरू हो गया है, जो 13 नवंबर तक चलेगा। आपको बता दें कि भारतीय सेना ने महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 28 अक्टूबर को अभ्यास के लिए पहुंचे फ्रांसीसी दल का गर्मजोशी के साथ पारंपरिक स्वागत किया। 'शक्ति-2019' द्विपक्षीय अभ्यासों की श्रृंखला का पांचवा संस्करण है। यह साझा अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत अर्ध-रेगिस्तानी इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित करेगा।












Click it and Unblock the Notifications