खूबसूरती के जाल में फंसाकर सैनिकों से ली जा रही है खुफिया जानकारी
नयी दिल्ली। भारत के दुश्मनों की कमी नहीं है। देश के दुश्मनों की फेहरिस्त में पाकिस्तान का नाम सबसे ऊपर आता है। कश्मीर मुद्दे को लेकर पाक भारत पर निशाना साधते का कोई मौका हात से नहीं छोड़ता। आतंकवाद को पनाह देकर पाक भारत के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहा है। नैतिकता को ताख पर रखकर पाक अपने नापाक इरादों को पूरा करता रहा है, अब इसी नापाक हरकतों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई भारतीय जवानों से जानकारी हासिल करने के लिए खूबसूरती का सहारा ले रही है।

आईएसआई भारत की खुफिया जानकारी जुटाने के लिए सैनिकों की एक कमजोरी का फायदा उठा रही है। दुश्मन देश आर्मी को गुमराह कर जरूरी जानकारी जुटाने के लिए खूबसूरत महिलाओं को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। ये महिलाएं पहले फेसबुक और दूसरी सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए चैटिंग करके आर्मी जवानों को दोस्त बनाती हैं और फिर खुफिया जानकारी हासिल करती हैं।ये खुलासा एसटीएफ ने किया है। सेना के इस जवान को एसटीएफ ने हिमाचल प्रदेश के पालमपुर से गिरफ्तार किया है। जवान ने खुद इस बात का किया है कि उसने जानकारी लीक की है।
दरअसल 16 अगस्त को मेरठ में एसटीएफ ने आसिफ अली नाम के एक आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया था। मेरठ का रहने वाला आसिफ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारतीय सेना की खुफिया जानकारी तो देता ही था। आसिफ से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने झांसी की बबीना यूनिट में तैनात सुनीत कुमार नाम के आर्मी जवान को एक लेपटॉप दिया था, जिसकी निशानदेही पर सुनीत को पकड़ा गया। सुनीत ने एसटीएफ को बताया कि सेना में भर्ती होने के तीन महीने बाद उसकी पूनम प्रकाश नाम की एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। फेसबुक की दोस्ती के बाद उसकी पूनम से फेसबुक और फोन पर बात होने लगी। महिला ने सुनीत को बताया कि वह पंजाब की रहने वाली है, लेकिन फिलहाल फ्लोरिडा में रहती है और आर्मी पर रिसर्च कर रही है।
इस बातचीत के दौरान सुनीत की युनिट और आसपास की युनिट की जानकारी पूनम को दी थी। सुनीत ने उसे बबीना युनिट का नंबर भी दे दिया थ। महिला से आत ऐसा करता भी रहा। बाद में 18 अगस्त को पूनम ने सुनीत को फोन करके लैपटॉप को फॉर्मेट करने के लिए कहा, लेकिन इससे पहले कि सुनीत ऐसा करता एसटीएफ ने उसे लैपटॉप के साथ पकड़ लिया। सुनीत कुमार को धारा 3/4/9 ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 के तहत गिरफ्तार किया गया और एसीजेएम पालमपुर से ट्रांजिट रिमांड पर मेरठ कोतवाली लाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications