अब 'बैलिस्टक हेलमेट' पहनकर सीमा पर गश्त लगाएंगे सैनिक
सीमा पर लगातार हो रही फायरिंग और शहीद होते सैनिक को देखते भारतीय सेना लगातार जवानों की सुरक्षा के लिए उन्हें कई तरह के सुरक्षा उपकरणों से लैस कर रही है।
नई दिल्ली। सीमा पर लगातार हो रही फायरिंग और शहीद होते सैनिक को देखते भारतीय सेना लगातार जवानों की सुरक्षा के लिए उन्हें कई तरह के सुरक्षा उपकरणों से लैस कर रही है। इसी क्रम में सेना ने शुक्रवार को 'बैलिस्टक हेलमेट' जवानों का सौंपा।

यह हेलमेट अत्याधुनिक तकनीक से बचा है जो जवानों को सिर में गोली लगने से बचाएगी। इस हेलमेट की खास बात यह है कि अगर 20 मीटर के करीब से 9 एमएम पिस्टल से इस पर फायरिंग किया जाए तो भी इसे पहनने वाले को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। साथ ही हल्के वजन का होने के नाते जवानों को इस हेलमेट को पहनने में भी आसानी भी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications