जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सेना का कुत्ता 'एक्सल' मारा गया
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सेना का कुत्ता 'एक्सल' मारा गया
बारामूला, 30 जुलाई। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के दौरान हुई बड़ी मुठभेड़ के दौरान सेना के खोजी कुत्ते एक्सल को गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया और सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनसुार सेना का खोजी कुत्ते को आतंकियों ने गोली मारी। आतंकवादियों ने एक्सल पर गोलियां चलाईं, जब वो बॉडीकैम लगे सेना के दो खोजी कुत्तों को आतंकवादियों के ठिकाने का पता लगाने के लिए अंदर भेजा गया था।
बता दें बारामूला में पुलिस को इस एरिया में पाकिस्तानी नागरिक सहित कम से कम तीन आतंकवादियों की होने की सूचना मिली थी। एक संयुक्त अभियान शुरू करने के बाद आज सुबह वानीगाम गांव में मुठभेड़ शुरू हुई।
आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सेना के दो कुत्तों- बजाज और एक्सल- को बॉडी कैम पहनाकर आतंकियों के टारगेट हाउस के अंदर भेजा गया था। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी के बीच एलेक्स को छिपे हुए आतंकवादियों ने तीन गोली मारी जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं भारी गोलीबारी के बीच, दो आतंकवादी भागने में कामयाब हो गए।












Click it and Unblock the Notifications