Army Day Parade: अगले साल से दिल्ली के बजाय बेंगलुरु में होगा सेना दिवस परेड, जानिए क्या है वजह
Army Day Parade: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बाहर प्रमुख कार्यक्रम आयोजित करने की पहल के तहत अगले वर्ष से भारतीय सेना दिवस बेंगलुरु में मनाया जाएगा। आर्मी डे हर वर्ष 15 जनवरी को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1949 में हुई थी। क्योंकि 1949 में 15 जनवरी के दिन भारतीय सेना के कमांडर-इन-चीफ के रूप में पहले भारतीय अधिकारी ने पद ग्रहण किया था।

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक अधिकारी के हवाले से दावा किया है कि अगला सेना दिवस परेड 15 जनवरी, 2023 को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें कि यह पहली बार होगा जब सेना दिवस परेड को राष्ट्रीय राजधानी के बाहर स्थानांतरित किया जाएगा।
बता दें कि दिल्ली के बाहर राष्ट्रीय और सैन्य कार्यक्रमों का जश्न मनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के अनुरू ही इस बार वायु सेना दिवस का मार्चपास्ट भी गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस के बजाय चंडीगढ़ में आयोजित किया गया था। इस बार एयरफोर्स डे के मौके पर एयरफोर्स का नया यूनिफॉर्म भी लॉन्च किया गया है।
ये भी पढ़ें- सऊदी अरब के खिलाफ आगबबूला हुआ अमेरिका, दी बुरा अंजाम भुगतने की धमकी, प्रिंस सलमान भी अड़े












Click it and Unblock the Notifications