Army Day Parade 2025: पुणे में सेना दिवस परेड का प्रोमो वीडियो लॉन्च, देखें झलक

भारतीय सेना का अगला सेना दिवस परेड 15 जनवरी 2025 को शुरू होने जा रहा है। इसका अयोजन पुणे में किया जाएगा। सेना ने रविवार को गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival of India) के दौरान इसका प्रोमोशन वीडियो लॉन्च किया। इस वीडियो का प्रयोग सेना दिवस परेड के प्रचार के लिए करेगी।

सेना दिवस परेड स्वतंत्रता के बाद के भारत के सैन्य नेतृत्व का प्रतीक है। परंपरागत रूप से दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड वर्ष 2023 में बेंगलुरु, 2024 में लखनऊ में हुई। वर्ष 2025 की परेड के लिए पुणे का चयन किया गया है। बता दें कि 1949 में भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में फील्ड मार्शल के. एम. करिअप्पा की नियुक्ति की याद में सेना दिवस परेड (आर्मी डे परेड) आयोजित की जाती है।

Indian Army Day

वहीं सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय की ओर जारी विज्ञाप्ति में कहा गया कि समृद्ध सैन्य विरासत के लिए प्रसिद्ध शहर पुणे, 15 जनवरी 2025 को पहली बार प्रतिष्ठित सेना दिवस परेड की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जो एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगी। भारतीय सेना ने गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के दौरान आगामी परेड के लिए एक प्रचार वीडियो का अनावरण किया, जिसे सिनेप्रेमियों, अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों और उद्योग जगत के प्रमुख लोगों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली।

सेना दिवस परेड का प्रोमो वीडियो यहां देखें-

फील्ड मार्शल के. एम. करिअप्पा की याद में सेना परेड दिवस
1949 में भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में फील्ड मार्शल के. एम. करिअप्पा की नियुक्ति की याद में सेना दिवस परेड (आर्मी डे परेड) आयोजित की जाती है, जो स्वतंत्रता के बाद के भारत के सैन्य नेतृत्व की प्रतीक है। परंपरागत रूप से दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड 2023 में अलग-अलग शहरों में घूमने लगी, जिसकी शुरुआत बेंगलुरु से हुई और उसके बाद 2024 में लखनऊ में यह परेड हुई। 2025 की परेड के लिए पुणे का चयन शहर के सशस्त्र बलों के साथ ऐतिहासिक संबंधों और भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के मुख्यालय के रूप में इसकी भूमिका को दर्शाता है।

इस साल की परेड बॉम्बे इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर में होगी, जिसमें मार्चिंग टुकड़ियां, मशीनीकृत स्तंभ और तकनीकी प्रदर्शन शामिल होंगे। इसके मुख्य आकर्षणों में ड्रोन और रोबोटिक्स जैसी अत्याधुनिक रक्षा तकनीकों के प्रदर्शन के साथ-साथ युद्ध प्रदर्शन और मार्शल आर्ट जैसे आकर्षक प्रदर्शन शामिल होंगे।

परेड से पहले "अपनी सेना को जानो" प्रदर्शनी
परेड से पहले, पुणे में जनवरी की शुरुआत में होने वाली "अपनी सेना को जानो" प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम निवासियों को उन्नत हथियारों के बारे में जानने और देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के साथ बातचीत करने का अवसर देंगे। इस तरह की पहल समावेशिता और एकता पर जोर देती है, जिससे सेना दिवस परेड केवल एक औपचारिक अवसर नहीं बल्कि साहस, समर्पण और तकनीकी प्रगति का राष्ट्रीय उत्सव बन जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+