आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद पहली बार श्रीनगर दौरे पर सेना प्रमुख बिपिन रावत

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आज श्रीनगर के दौरे पर हैं। आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद जनरल रावत का यह पहला जम्मू कश्मीर दौरा है। इस दौरान जनरल रावत घाटी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। बता दें कि आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद से ही घाटी में बड़ी संख्या में सेना के जवान तैनात हैं। ऐसे में सेना प्रमुख घाटी में सुरक्षाकर्मियों की तैयारी का जायजा लेने के लिए आज श्रीनगर पहुंचे हैं। बता दें कि बुधवार को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला यहां के लोगों के हित को देखते हुए लिया है।

army chief

कुछ इलाकों में मोबाइल सेवा बहाल

हालांकि प्रशासन ने दावा किया है जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य है, वहां कुछ इलाकों में मोबाइल सेवा बहाल कर दी गई है तो वहीं आज जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षाबलों ने खास तैयारी की है, श्रीनगर की जामिया मस्जिद समेत कई बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा करने पर रोक लगाई गई है, प्रशासन की तरफ से लोगों से अपने मोहल्ले की मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील की गई है।

हालात सामान्य

श्रीनगर में 1666 में से 1165 दवा की दुकानें खुली हैं, अकेले कश्मीर घाटी में 7630 मेडिकल स्टोर हैं, जिसमे 4331 थोक की दुकानें हैं, जिसमे से 65 फीसदी दुकानें खुली हैं। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि घाटी में किसी भी तरह की दवा की समस्या नहीं है और यहां सभी 376 नोटीफाइड दवाएं सरकारी दुकानों और प्राइवट दुकानों पर उपलब्ध हैं। 62 जरूरी जीवन रक्षा दवाएं भी उपलब्ध हैं। सेना प्रमुख बिपिन रावत आज सुरक्षा का जायजा लेने श्रीनगर पहुंचें हैं, यहां उनका मकसद लोगों से बात करना और आगे की रणनीति पर काम करना है।

राज्यपाल ने किया समर्थन

राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने कहा था कि आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद अभी तक घाटी में किसी भी आम नागरिक की मृत्यु नहीं हुई है। गौर करने वाली बात है कि गुरुवार को श्रीनगर में आतंकी हमले में एक युवक की मौत हो गई थी। घाटी में तनाव को कम करने के लिए केंद्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है। विदेश मंत्रालय ने भी घाटी में हालात को सामान्य करने पर जोर दिया है। घाटी में आर्टिकल 370 को लागू किए जाने के बाद से ही सेना के शीर्ष अधिकारी लगातार घाटी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

एनएसए ने भी किया था दौरा

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल भी घाटी के दौरे पर पहुंचे थे और उन्होंने यहां जमीनी हालात का जायजा लिया था। इसके साथ ही डोवाल ने स्थानीय लोगों से बातचीत की थी और उनके साथ खाना खाया था। गौरतलब है कि आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद से ही घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को काफी बढ़ा दिया गया है, जिससे कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+