नए सेना प्रमुख को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, बोले- तीनों सेनाएं देश की रक्षा के लिए तैयार हैं
नई दिल्ली। आज देश के नए सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे को दिल्ली में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। नए सेना प्रमुख ने नैशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। नए साल के मौके पर उन्होंने शहीदों के परिवारों और देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। आपको बता दें कि जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने जनरल बिपिन रावत की जगह ली है।
Recommended Video

जनरल बिपिन रावत देश के पहले सीडीएस नियुक्त किए गए हैं। जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने कहा, मैं वाहेगुरु जी से प्रार्थना करता हूं कि वह मुझे सेना प्रमुख के रूप में अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए साहस और शक्ति दें। तीनों सेनाएं देश की रक्षा के लिए तैयार हैं। सभी हर चुनौतियों से निपटने के लिए सक्षम हैं।
सेना प्रमुख ने कहा, आज नए साल की ही नहीं बल्कि एक नए दशक की भी शुरुआत है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारा देश इस दशक में तरक्की करेगा। लेकिन ये तरक्की तभी संभव है जब हमारे सरहद सुरक्षित हों। हम मानवाधिकारों के सम्मान पर विशेष ध्यान देंगे।












Click it and Unblock the Notifications