राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद आर्मी चीफ बिपिन रावत बोले, कश्मीर में हालात नियंत्रण में

नई दिल्ली: आर्मी चीफ बिपिन रावत ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होने राजनाथ सिंह से मिलकर उन्हें जम्मू-कश्मीर के घटनाक्रम और भारत-पाकिस्तान सीमा पर चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर अब स्थिति नियंत्रण में है। राज्य में सशस्त्र बल हाई अलर्ट में है और स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

army Chief General Bipin Rawat briefed Rajnath Singh on developments in Jammu Kashmir

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद राज्य में चप्पे-चप्पे में सुरक्षा बल तैनात है। सरकार ने अमरनाथ यात्रा में आतंकी हमले की आशंका के बीच सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है। वहां करीब 28000 हजार अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात है। राज्य में जगह-जगह कर्फ्यू लगा दिया गया है और सुरक्षा बल अलर्ट पर है।

मोदी सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने का ऐलान किया था। इसके बाद से वहां पर स्थिति को नियंत्रण करने के लिए आर्मी मुस्तैदी से तैनात हैं। वहीं पाकिस्तान की तरफ से किसी भी तरह की कार्रवाई का जवाब देने के लिए सीमा पर भी सैनिक अलर्ट हैं। वहीं कल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कश्मीर का दौरा किया था। उन्होंने वहां अधिकारियों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+