बॉर्डर पर भारत-चीन के बीच जारी तनाव के बाद आर्मी चीफ नरवणे ने रद्द किया पठानकोट दौरा
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच पिछले एक महीने से चल रहा तनाव अब हिंसक रूप ले चुका है। सोमवार की रात को गलवान घाटी के पास भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई। इस हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए। इस तनाव के बाद अब सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने अपना पठानकोट दौरा रद्द कर दिया है। सेना के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है।

Recommended Video
स खबर के सामने आने के बाद दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सीडीए बिपिन रावत की बैठक हुई। इस बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद में पीएम मोदी से चर्चा की जा सकती है। इस बीच चीनी पक्ष ने भारतीय पक्ष से संयम बरतने की अपील की है। ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि जब इस सीमा विवाद मुद्दे पर पहले से बातचीत चल रही है तो सद्भाव के साथ ही इसे सुलझाए जाने की आवश्यकता है।
आपको बता दें कि 1975 के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है, कि हालात इतने बिगड़ गए कि LAC पर खून बहा हो। चीन के सरकारी चैनल की मानें तो पांच चीनी सैनिकों की मौत भी हुई है और चीन के 11 सैनिक घायल भी हुए हैं। भारत-चीन के बीच तनाव को कम करने के लिए सोमवार को दोनों देशों के सेना के अधिकारियों के बीच बैठक थी। इस बैठक में भी कोई नतीजा नहीं निकला। बल्कि हालात और बिगड़ गए।












Click it and Unblock the Notifications