आतंकी हमले के बाद सेना प्रमुख सुहाग पहुंचे घाटी

श्रीनगर। शुक्रवार को आतंकी हमले से दहली घाटी का जायजा लेने के लिए आर्मी चीज जनरल दलबीर सिंह सुहाग कश्मीर पहुंचे हैं। इस सिलसिले में शुक्रवार को ही सेना प्रमुख ने पीएम मोदी से मुलाकात भी की थी।

मालूम हो कि बंपर वोटिंग से घबराये आतंकवादियों शुक्रवार को चार आतंकी हमले किये। इस दौरान हुई मुठभेड़ में 21 लोग मारे गए। हमले के दौरान आठ सैनिक भी शहीद हुए हैं, जबकि कम से कम 10 घायल हुए हैं। भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने एक सैन्य शिविर तथा पुलिस चौकी पर हमले किए। इसके अलावा, तीसरी जगह पर सुरक्षाकर्मियों के दलों पर ग्रेनेड से हमले किए। वहीं चौथी जगह पर स्मोक ग्रेनेड फेंका गया।

इस आतंकी हमले की पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम उमर अब्दुल्ला समेत सभी राजनैतिक दलों ने कठोर निंदा की है। पीएम मोदी ने कहा कि "जम्मू एवं कश्मीर में हमले निंदनीय हैं। यह प्रदेश के लोगों की आशा एवं सद्भावना जैसा कि भारी मतदान से सामने आया है, उसे पटरी से उतारने की हताश कोशिश है।"

मोदी और अब्दुल्ला ने की हमले की निंदा

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवादी हमलों पर पाकिस्तान की कड़ी निंदा करते हुए इन घटनाओं पर उससे रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है, जो कश्मीर घाटी में लगातार आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। फिलहाल अभी तो गोलाबारी बंद हैं लेकिन फिर भी घाटी में रेल-एलर्ट जारी है। मारे गए सभी छह आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

आपको बता दें कि 9 दिसंबर को तीसरे चरण का मतदान होना है और सोमवार को पीएम मोदी एक चुनावी रैली को संबोधित भी करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+