सेना की बढ़ेगी मारत क्षमता: खरीदे जाएंगे पिनाका मल्टी-बैरल के 6400 रॉकेट, 2800 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी

Pinaka MultiBarrel Rockets: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना को मजबूत और मारक क्षमता बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने 2800 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। रक्षा मंत्रालय ने सेना को सशक्त बनाने के लिए 6400 रॉकेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

रक्षा मंत्रालय ने पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर प्रणाली के लिए करीब 6400 रॉकेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 2800 करोड़ रुपये से 6400 रॉकेट खरीदे जाएंगे। रक्षा मंत्रालय की मंजूरी से अब रॉकेट की खरीदारी की जाएगी। इसके साथ ही भारतीय सेना की ताकत बढ़ जाएगी।

भारतीय सेना: खरीदे जाएंगे पिनाका मल्टी-बैरल के 6400 रॉकेट

रक्षा मंत्रालय की रक्षा अधिग्रहण परिषद की हालिया बैठक में दो प्रकार के इन रॉकेटों के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसे एरिया डेनियल म्यूनिशन टाइप-2 और टाइप-3 के नाम से जाना जाता है। बताया गया कि भारतीय सेना द्वारा रॉकेट केवल स्वदेशी स्रोतों से खरीदे जाएंगे और दो मुख्य दावेदारों में सोलर इंडस्ट्रीज की इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड और म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड शामिल हैं।

भगवान शिव के धनुष के नाम पर रखा गया है पिनाका हथियार प्रणाली

भारत निर्मित पिनाका हथियार प्रणाली का नाम भगवान शिव के धनुष के नाम पर रखा गया है। पिनाका हथियार प्रणाली को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा विकसित किया गया है। इस हथियार प्रणाली को आर्मेनिया सहित विदेशी देशों में निर्यात किया गया है। परियोजना में शामिल निजी क्षेत्र की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, टाटा डिफेंस और इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड शामिल हैं।

हाल ही में किया गया पिनाका रॉकेट का परीक्षण

सेना को पिनाका एमबीआरएल की 22 रेजिमेंटों की आवश्यकता है। पिनाका रॉकेट का परीक्षण हाल ही में राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में भी किया गया है और इन परीक्षणों के दौरान कई सफल परीक्षण किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Indian Army की नई पदोन्नति नीति, कर्नल समेत पदाधिकारियों की प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव, एक जनवरी से नियम लागू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+