सेना भर्ती में आए 1800 अभ्यार्थियों को नंगा कर मुर्गा बनाया
रोहतक। देश की सेवा करने का जज्बा लेकर युवा सेना में भर्ती होते है। सेना में भर्ती होने से पहले उन्हें एक के बाद एक कठिन परीक्षाओं से गुजरना पड़ता हैं। लिखित, मौखिक, फिजिकल जैसे दौर से गुजरकर युवा सेना में भर्ती होते है, लेकिन हरियाणा के रोहतक में सेना में भर्ती होने आएं युवाओं के साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया उसे देखकर हमें शर्मिंदी हुई।

सेना भर्ती के लिए रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था, लेकिन परीक्षा प्रशासन की लापरवाही के चलते एक प्रश्नपत्र गायब हो गया। एक प्रश्न पत्र गायब होने से सेना प्रबंधन हिल गई, लेकिन प्रश्नपत्र ढूंढ़ने को जो तरीका सेना प्रबंधन ने अपनाया वो निदनींय है। परीक्षा के लिए आएं 1800 जवानों को पहले से खूब रगड़ा गया फिर सभी के कपड़े उतरा दिए और कई को मुर्गा बनाया गया।
इतने पर भी प्रश्नपत्र नहीं मिला तो सभी लड़कों से उठक बैठक लगवाई और कइयों को एक दूसरे के कंधे पर बिठाया गया। परीक्षा के लिए आएं लड़कों के साथ सेना की ये जोर जबरदस्ती 4 घंटे तक चलती रही। सेना प्रबंधन अपना रौब लड़कों पर झाड़ती रही। इतना सब करने के बावजूद भी उन्हें लड़कों के पास से कोई प्केरश्न पत्र नहीं मिला। बाद में देखा गया तो प्रश्नपत्र मिट्टी में दबा था। प्रश्नपत्र मिलके के बाद ही 1800 लड़कों को राहत मिली।












Click it and Unblock the Notifications