भाई की शादी में खूब थिरकीं करीना-करिश्मा, सैफ के कंधे पर तैमूर का डांस
नई दिल्ली। करिश्मा और करीना कपूर के भाई आरमान जैन सोमवार को अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। आरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी में बॉलीवुड से बहुत से लोगों ने शिरकत की। उनकी बहनों के अलावा बहनोई सैफ और भांजे तैमूर भी इस दौरान खूब मस्ती करते दिखे। शादी के दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में और फोटो में पूरा कपूर खानदान मस्ती करते हुए नाचते गाते हुए दिखाई रहा है।

ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे हैं अरमान
अरमान जैन की शादी के करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने अपने डांस से खूब धूम मचाया। करीना और करिश्मा एक वीडियो में अपने भाई के साथ कार में ही डांस करती दिखाई दे रही हैं। अरमान की बारात में उनके भांजे यानी तैमूर अली खान भी थिरकते हुए दिखाई दिए। इस दौरान ज्यादातर समय तैमूर अपने पापा सैफ अली खान के कंधे पर बैठे दिखाई दिए।
अरमान ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे हैं। अरमान जैन फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म लेकर हम दीवाना दिल से की थी, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी।
बहनों का फैशन भी दिखा
शादी में अरमान सफेद जरीदार कुर्ता पयजामे में नजर आए तो वहीं अनीसा लाल लहंगे में बेहद सुंदर लग रहीं थी। करीना कपूर और करिश्मा ने अपने स्टाइल से भी ध्यान खींचा। करीना येलो साड़ी पहनकर पहुंचीं। इस साड़ी के पल्ले पर गोल्डन लहरिया और ओवरऑल पोलका डॉट्स डिजाइन थी। करिश्मा पिंक सिल्क साड़ी पहन शादी में शामिल हुईं। करीना से उलट करिश्मा ने अपने ब्लाउज को सिंपल डिजाइन करवाया था।
ये सितारे हुए शामिल
शादी में करिश्मा कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर, ऋषि कपूर नीतू कपूर, रणधीर कपूर, रीमा कपूर, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, संजय कपूर, ट्विंकल अन्ना, डिंपल कपाडिया,अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, आकाश अंबानी, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन श्वेता बच्चन, अभिषेक और ऐश्वार्या बच्चन शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications