सुशांत केस: अर्जुनराम पाल की गर्लफ्रेंड का भाई गिरफ्तार, ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में हंगामा जारी है। सुशांत की मौत की जांच के दौरान ड्रग्स एंगल सामने आया था। जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत कई पैडलर की गिरफ्तारी हुई। जैसे-जैसे मामले में जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए नाम ड्रग्स केस में जुड़ते जा रहे हैं। अब एक्टर अर्जुनराम पाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है।

sushant

अगिसियालोस के घर से हशीष और एल्प्राजोलम की गोलियां बरामद हुई हैं, जोकि भारत में प्रतिबंधित हैं। एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने सुशांत केस में ड्रग्स का एंगल आने के बाद कई पैडलर्स को गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ में पता चला कि अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स भी उनके संपर्क में था। ये गिरफ्तारी उसी केस में हुई है, जिसमें रिया की हुई थी। एनसीबी के मुताबिक आरोपी का इस केस से सीधा संपर्क है, आरोपी ड्रग्स की सप्लाई में भी शामिल था। इस वजह से एनसीबी ने उसकी दो दिन की कस्टडी ली है।

28 दिन बाद रिया जेल से बाहर
आपको बता दें कि ड्रग्स केस में गिरफ्तार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को 7 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। जमानत मिलते ही वो भायखला जेल से रिहा हो गईं। इस केस में उन्होंने 28 दिन जेल में बिताए थे। हालांकि रिया को देश छोड़कर जाने की इजाजत नहीं है। साथ ही शहर से बाहर जाने पर भी उन्हें इजाजत लेनी होगी। रिया के अलावा दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को भी कोर्ट ने जमानत दे दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+