पिता बने अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने दिया बेटे को जन्म

मुंबई। एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियादेस ने बेटे को जन्म दिया है। साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। बुधवार को उन्हें यहां एडमिट कराया गया था। गुरुवार को उनकी डिलीवरी हुई। बुधवार और फिर आज भी अर्जुन रामपाल और उनकी दोनों बेटियां लगातार अस्पताल के बाहर देखी जा रही हैं। गैब्रिएला के माता-पिता भी बेटी की डिलीवरी के लिए मुंबई में ही हैं।

दोस्तों ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अर्जुन और गैब्रिएला को घर में नया मेहमान आने की बधाई दी है। मानव मंगलानी ने भी इंस्टा पर अर्जुन और उनकी बेटियों की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा है- अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड की डिलीवरी के बाद बेटियों के साथ। बता दें कि अर्जुन और गेब्रिएला एक साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं और लिव-इन में रह रहे हैं।

 अर्जुन ने शेयर की थीं प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की तस्वीर

अर्जुन ने शेयर की थीं प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की तस्वीर

अर्जुन रामपाल ने कुछ समय पहले गैब्रिएला डेमेट्रियादेस के लिए बेबी शॉवर का आयोजन कर इसकी तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं एक इंटरव्यू में अर्जुन ने गैब्रिएला से रिश्ते पर पर बात करते हुए कहा था कि हम कॉमन दोस्तों के जरिए मिले थे। हमें डेटिंग करते हुए एक साल हुआ है और हम यहां हैं। रामपाल ने बताया था कि मेरी दोनों बेटियों ने उसे परिवार के हिस्से के रूप में स्वीकार कर लिया है।

अर्जुन ने बीते साल खत्म कर लिया था पहली पत्नी से रिश्ता

अर्जुन ने बीते साल खत्म कर लिया था पहली पत्नी से रिश्ता

2018 में अर्जुन रामपाल और ने अपनी पत्नी मेहर जेसिया से तलाक ले लिया था। दोनों ने अपनी 20 साल की शादी के खत्म कर लिया था। अर्जुन और मेहर की दो बेटियां, मायरा और माहिका हैं। अर्जुन की बेटियां भी लगातार गैब्रिएला का ख्याल रख रही हैं। गैब्रिएला मिस इंडियन प्रीमियर लीग बॉलीवुड 2009 में भाग लेकर पहली बार चर्चा में आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+