मलाइका की फोटो क्लिक करने के लिए फोटोग्राफर चढ़ा दीवार पर, भड़के अर्जुन कपूर, Video

मुंबई। हिंदी सिनेमा के औरंगजेब यानी कि एक्टर अर्जुन कपूर और बॉलीवुड की 'मुन्नी' यानी कि मलाइका अरोड़ा खान ने भले ही सार्वजनिक रूप से अपने रिलेशनशिप पर कुछ कहा ना हो लेकिन ये बात किसी से छिपी नहीं है कि दोनों एक-दूसरे के प्रेम में बुरी तरह से पागल हैं और इसी वजह से जब मलाइका के साथ कुछ गड़बड़ होती है तो अर्जुन कपूर को गुस्सा आ जाता है, जिसका साक्षात प्रमाण रविवार रात करीना कपूर और सैफ अली खान के नए घर के सामने देखने को मिला।

Recommended Video

    Malaika की फोटो के लिए दीवार पर चढ़ा Photographer, Arjun Kapoor का फूटा गुस्सा । वनइंडिया हिंदी
     फोटोग्राफर ने किया कुछ ऐसा, भड़क गए अर्जुन

    फोटोग्राफर ने किया कुछ ऐसा, भड़क गए अर्जुन

    दरअसल मलाइका-अर्जुन अपनी दोस्त करीना के न्यू बार्न बेबी से मिलने उनके घर पर गए थे लेकिन घर के बाहर फोटोग्राफरों ने उन्हें घेर लिया, पहले तो अर्जुन कपूर ने कुछ नहीं कहा लेकिन जब एक फोटोग्राफर मलाइका अरोड़ा की फोटो को क्लिक करने के लिए दीवार पर चढ़ गया, तो अर्जुन कपूर ने अपना आपा खो दिया और उन्होंने फोटोग्राफर की कसकर क्लास लगा दी।

    देंखें: अर्जुन कपूर को आया गुस्सा

    'बिल्डिंग के अंदर ऐसे मत चढ़ा करो, ये गलत होता है'

    'बिल्डिंग के अंदर ऐसे मत चढ़ा करो, ये गलत होता है'

    हालांकि फिर उन्होंने खुद को कंट्रोल करते हुए फोटोग्राफर से कहा कि टऐसा करना उनके लिए खतरनाक हो सकता है इसलिए प्लीज ऐसा ना करें, आप बिल्डिंग के अंदर ऐसे मत चढ़ा कीजिए, ये गलत होता है...रिक्वेस्ट है आपसे।', एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

     35 साल के अर्जुन और 47 साल की मलाइका

    35 साल के अर्जुन और 47 साल की मलाइका

    आपको बता दें कि 35 साल के अर्जुन और 47 साल की मलाइका का रिश्ता अक्सर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहता है, दोनों के बीच उम्र का एक बड़ा अंतर होने के बावजूद दोनों के रिश्ते में गहराई, समर्पण, केयर, प्यार और वो सबकुछ नजर आता है जो कि एक कपल के बीच में होना चाहिए। पिछले साल अर्जुन के बर्थडे पर मालइका ने अर्जुन संग अपनी फोटो को शेयर की थी, जिसके बाद इनके रिलेशिनशिप की बातें खुले आम होने लगीं।

    मलाइका तलाकशुदा और एक बच्चे की मां हैं

    मलाइका तलाकशुदा और एक बच्चे की मां हैं

    हालांकि मलाइका तलाकशुदा और एक बच्चे की मां हैं, बावजूद इसके उनकी अर्जुन कपूर के साथ काफी अच्छी कमेस्ट्री हैं, खुद अर्जुन कपूर ने कई बार कहा है कि मलाइका बहुत केयरिंग हैं और वो जब उनके साथ होते हैं तो उन्हें कोई असुरक्षा का भाव नहीं होता है। गॉसिप और अटकलों के बीच मलाइका की क्लोज फ्रेंड करीना ने भी 'कॉफी विद करण' शो में साफ तौर पर दोनों के रिश्ते की पुष्टि कर दी थी, जिसके बाद से अब दोनों के फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है, देखते हैं उनका ये इंतजार कब खत्म होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+