शादी पर तोड़ी अर्जुन ने चुप्पी, मलाइका की उम्र पर सवालों को लेकर कही ये बात

शादी पर तोड़ी अर्जुन ने चुप्पी, मलाइका के उम्र में बड़ी होने पर कही ये बात

नई दिल्ली। अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा है कि वो शादी में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि वो एक टूटे हुए घर से आते हैं लेकिन उनका विश्वास शादी से उठा नहीं है, मैं लगातार अपने आसपास ऐसे कपल देखता हूं जो शादी से बहुत खुश हैं। मलाइका अरोरा से अपने रिश्ते को लेकर फिल्मी गलियारों में चर्चा बटोर रहे अर्जुन ने कहा कि इसका ये मतलब नहीं कि आप बस शादी कर ही लें, इसके लिए सही समय का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका हाल फिलहाल शादी का इरादा नहीं है। अर्जुन फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी के बेटे हैं। बोनी ने मोना से तलाक लेकर श्रीदेवी से शादी कर ली थी।

मलाइका की उम्र पर सवालों को नहीं देता अहमियत

मलाइका की उम्र पर सवालों को नहीं देता अहमियत

मलाइका के साथ रिश्ते और दोनों की उम्र में फर्क को लेकर सोशल मीडिया पर आने वाली टिप्पणियों को लेकर अर्जुन कपूर ने कहा कि उन्हें इन ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए उनकी राय कोई मायने नहीं रखती है इसलिए किसी को जवाब देना जरूरी भी नहीं। मैं इस बारे में बात तक नहीं करना चाहता।

अर्जुन-मलाइका की शादी की चर्चा

अर्जुन-मलाइका की शादी की चर्चा

अर्जुन और मलाइका की शादी की चर्चा काफी समय से है। मलाइका से अरबाज खान से तलाक के बाद से ही दोनों की शादी को लेकर कई तरह की बातें होती रही हैं हालांकि अर्जुन ने इस बात को साफ कर दिया कि उनका अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है।

एक हिट फिल्म की तलाश में अर्जुन

एक हिट फिल्म की तलाश में अर्जुन

अर्जुन अपने रिश्ते को लेकर तो चर्चा में हैं लेकिन उनकी फिल्में ज्यादा नहीं चल पा रही हैं। उनकी फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' ज्यादा कुछ नहीं कर पाई। फिल्म में अर्जुन इंवेस्टिगेटिंग अफसर के रोल में दिखे। अर्जुन कपूर अब फिल्म 'पानीपत' की तैयारियों में जुट गए हैं। आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' में अर्जुन कपूर के साथ कृति सेनन और संजय दत्त भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+