सौतेली बहनों जाह्नवी, खुशी से रिश्ते पर अर्जुन का बड़ा खुलासा, बोले- सब ठीक नहीं है

मुंबई, 4 जून: फिल्म एक्टर अर्जुन कपूर ने कहा है कि अपनी सौतेली बहनों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ उनका मिलना-जुलना जरूर है लेकिन सब पूरी तरह से ठीक नहीं है। अर्जुन ने कहा कि सच्चाई यही है कि हम दो परिवार हैं, जो साथ जीने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे रिश्ते पापा की वजह से ही हैं।

हम एक आदर्श परिवार नहीं हैं

हम एक आदर्श परिवार नहीं हैं

अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में परिवार पर हुए सवाल का जवाब देते हुए कहा, अगर मैं ये कहूं कि हम एक आदर्श परिवार हैं तो ये एकदम गलत होगा। सच यही है कि हम अलग-अलग परिवार हैं, जो एक होने और साथ जीने की कोशिश कर रहे हैं। यकीनन हम एक साथ बहुत ही शानदार समय गुजारते हैं लेकिन हम अब भी एक यूनिट नहीं हैं। मैं झूठ नहीं कहना चाहता कि सब एकदम सही है। यह एकदम सही नहीं हो सकता। क्योंकि हम अब भी चीजों को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

जाह्नवी और खुशी बहुत बाद में आईं

जाह्नवी और खुशी बहुत बाद में आईं

अर्जुन कपूर ने कहा कि कि हमारी जिंदगी में ये दो सबसे बुरे वक्त आए जिसने हमें एक किया। हमने एक-दूसरे की लाइफ के गैप को भरने की कोशिश की। अर्जुन कहते हैं कि जाह्नवी और खुशी हमें बहुत बाद में मिले। मैं अब 35 साल का हूं और अंशुला 28 की। अब हम मैच्योर हैं। हमारे लिए उस तरह से मिलकर रहना काफी मुश्किल है। फिर भी हमारा इस तरह से मिलना-जुलना है, जिसकी वजह हमारे पिता का जीन्स है।

बोनी कपूर की पहली बीवी के बेटे हैं अर्जुन

बोनी कपूर की पहली बीवी के बेटे हैं अर्जुन

अर्जुन कपूर और अंशुला फिल्म निर्माता बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना के बेटे हैं। बाद में बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी करने के लिए मोना कपूर से तलाक ले लिया था। श्रीदेवी से बोनी कपूर को दो बेटियां, जाह्नवी और खुशी हैं। श्रीदेवी का 2018 में निधन हो गया था। श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के ज्यादा करीब दिखे हैं और उनसे मिलते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+