न्यू ईयर मनाने गोवा पहुंचे मलाइका-अर्जुन, स्विमिंग सूट में शेयर की बहुत ही हॉट फोटो

नई दिल्ली। Arjun Kapoor, Malaika Arora Goa vacation. साल 2020 में खत्म होने में तीन दिन बाकी हैं ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। लव बर्ड अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) और प्रेमिका मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) गोवा(Goa)अपनी बहन अमृता अरोड़ा(Amrita Arora) के घर में छुट्टियां मना रहे हैं। ऐसे में ये कपल अब नए साल का स्वागत भी एक दूसरे के साथ रहकर ही करने वाला है। दोनों ने अपनी इस ट्रिप की कई फोटो शेयर की हैं। फोटोज में देखा जा सका है कि यह आलीशान विला बेहद खूबसूरत है। यह एक उबर लक्जरी 5 बीएचके पूल विला है। अब मलाइका ने स्विमिंग पूल की हॉट तस्वीरें शेयर की हैं।

वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

मलाइका और अर्जुन अपनी गोवा की छुट्टियों को अमृता अरोड़ा और उनके पति शकील लदाक के आलीशान विला में मना रहे हैं। कैंडलियम बीच पर स्थित अमृता अरोड़ा के इस विला में दोनों की कई तस्वीरें सामने आईं हैं। वह ग्रीन बिकिनी में पूल में रिलैक्स करती दिखी। अर्जुन एक अलग पोज़ देते नज़र आ रहे हैं। फोटोज़ शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, ‘जब आपका वापस जाने का मन ना करे...आपने कितना खूबसूरत घर बनाया है अमृता अरोड़ा और शकील लदाक। गोवा में इससे बेहतर कोई हॉलिडे होम नहीं हो सकता'।

ल में एन्जॉय करती दिखीं मलाइका अरोड़ा

ल में एन्जॉय करती दिखीं मलाइका अरोड़ा

अर्जुन की इन फोटोज़ पर मलाइका और अमृता ने भी कमेंट किया है। वहीं मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियोज़ शेयर की हैं जिसमें एक्ट्रेस स्वीमिंग पूल में उतरती दिख रही हैं। अर्जुन इस दौरान उनकी फोटो लेते दिख रहे हैं। वहीं कई अन्य तस्वीरों में अर्जुन और मलाइका, अमृता के साथ गोवा बीच पर मस्ती करते दिख रहे हैं। ये तस्वीरें अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। फैंस को इनकी मस्ती करती हुई तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। जिसमें दोनों ने रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को दिखाए।

मलाइका ने बहन अमृता संग भी एक एलिगेंट फोटो शेयर की

मलाइका ने बहन अमृता संग भी एक एलिगेंट फोटो शेयर की

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और उनके परिवार संग छुट्टियां मना रहे हैं। उनके साथ उनके योग इंस्ट्रक्टर और अन्य दोस्त भी हैं। हाल ही में मलाइका ने बहन अमृता संग भी एक एलिगेंट फोटो शेयर की। कुछ दिन पहले मलाइका-अर्जुन हिमाचल के धर्मशाला में वेकेशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वह करीना, सैफ व तैमूर के साथ नजर आए थे। स ट्रिप में उनके साथ करीना कपूर खान, तैमूर अली ख़ान और सैफ अली ख़ान भी थे। धर्मशाला से वापस आकर मलाइका ने अर्जुन के साथ एक फोटो शेयर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+