35 के अर्जुन ने 47 की मलाइका को कैसे बनाया 'Fool', जानिए उनकी लव स्टोरी

नई दिल्ली। बॉलीवुड की 'छैया-छैया गर्ल' मलाइका अरोड़ा ने अपने जीवन के आज 47 बरस पूरे कर लिए हैं, इस मौके पर आम से लेकर खास तक सभी उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं लेकिन एक स्पेशल Birthday wish ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है और वो है फिल्म एक्टर अर्जुन कपूर की पोस्ट, जिसकी चर्चा इस वक्त सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा हो रही है। दरअसल अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा पोस्ट पर मलाइका की फोटो शेयर कर लिखा- हैप्पी बर्थडे My Fool, फोटो में मलाइका काफी सुंदर दिख रही हैं।

अर्जुन और मलाइका... साथ-साथ

अर्जुन और मलाइका... साथ-साथ

आपको बता दें कि 35 साल के अर्जुन और 47 साल की मलाइका का रिश्ता अक्सर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहता है, दोनों के बीच उम्र का एक बड़ा अंतर होने के बावजूद दोनों के रिश्ते में गहराई, समर्पण, केयर, प्यार और वो सबकुछ नजर आता है जो कि एक कपल के बीच में होना चाहिए। पिछले साल अर्जुन के बर्थडे पर मालइका ने अर्जुन संग अपनी फोटो को शेयर करके अपने और अर्जुन के रिश्ते की सार्वजनिक रूप से पुष्टि कर दी थी।

देर रात मलाइका अरोड़ा के घर स्पॉट हुए थे अर्जुन

देर रात मलाइका अरोड़ा के घर स्पॉट हुए थे अर्जुन

दोनों की प्रेम कहानी तब चर्चा में आई जब चार साल पहले अर्जुन कपूर देर रात मलाइका अरोड़ा के घर स्पॉट हुए थे। उस वक्त मीडिया में मलाइका और एक्टर अरबाज खान के अलग होने की खबरें आ रही थीं, जिसकी वजह अर्जुन कपूर ही बताए जा रहे थे लेकिन मलाइका, अरबाज या अर्जुन तीनों में से किसी ने इस बारे में खुलकर कुछ नहीं बोला, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि मलाइका, अरबाज खान के सट्टेबाजी वाली आदत से तंग आ गई थीं, अरबाज काफी पैसे हार चुके थे, इस वजह से दोनों में झगड़े हो रहे थे और फिर दोनों ने अलग होने का फैसला किया, फिलहाल सच आज तक सामने नहीं आया लेकिन साल 2017 में अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका खुलकर अर्जुन कपूर के साथ पब्लिक प्लेस पर स्पॉट की जाने लगीं और फिर अर्जुन कपूर ने मीडिया में बयान दिया कि वो अपने रिश्ते को किसी से छुपाना नहीं चाहते हैं लेकिन हर चीज खुलकर कही जाए, ये भी तो सही नहीं।

अर्जुन बने अरबाज-मलाइका के तलाक की वजह?

अर्जुन बने अरबाज-मलाइका के तलाक की वजह?

जिसके बाद सभी को क्लीयर हो गया कि एज गैप वाला ये कपल रिलेशनशिप में हैं, हालांकि मलाइका तलाकशुदा और एक बच्चे की मां हैं, बावजूद इसके उनकी अर्जुन कपूर के साथ काफी अच्छी कमेस्ट्री हैं, खुद अर्जुन कपूर ने कई बार कहा है कि मलाइका बहुत केयरिंग हैं और वो जब उनके साथ होते हैं तो उन्हें कोई असुरक्षा का भाव नहीं होता है। गॉसिप और अटकलों के बीच मलाइका की क्लोज फ्रेंड करीना ने भी 'कॉफी विद करण' शो में साफ तौर पर दोनों के रिश्ते की पुष्टि कर दी थी, जिसके बाद से अब दोनों के फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है, देखते हैं उनका ये इंतजार कब खत्म होता है।

बोनी कपूर की पहली पत्नी के बेटे हैं अर्जुन कपूर

बोनी कपूर की पहली पत्नी के बेटे हैं अर्जुन कपूर

मालूम हो कि अभिनेता अर्जुन कपूर प्रख्यात डायरेक्टर बोनी कपूर के बेटे हैं, बॉबी कपूर की पहली शादी मोना सूरी कपूर से हुई थी लेकिन अभिनेत्री श्रीदेवी से अफेयर होने के बाद मोना और बोनी कपूर में तलाक हो गया था, इस शादी से बोनी को दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं, साल 2012 में अर्जुन की मां मोना का कैंसर की वजह से निधन हो गया था, अर्जुन ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 'इश्कजादे' से की थी, इसके बाद उन्होंने 'टू स्टेट्स' और 'हॉफ गर्लफ्रेंड' जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है तो वहीं मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के मशहूर आइटम गर्ल में से एक हैं।

बेहतरीन डांसर और टीवी होस्ट हैं मलाइका अरोड़ा

बेहतरीन डांसर और टीवी होस्ट हैं मलाइका अरोड़ा

मॉडलिंग की दुनिया से फिल्मों में आने वाली मलाइका ने साल 1998 से फिल्मों में कदम रखा और शुरुआत की मणिरतनम की फिल्म 'दिल से' के आइटम नंबर छैया-छैया से, इसके बाद उन्होंने 'इंडियन', 'मां तुझे सलाम', 'कांटे', 'हे बेबी', 'वेलकम', 'हाउसफुल', 'दबंग' और 'हाउसफुल 2' में सिर्फ आइटम नंबर ही किए. उन्होंने अभिनय के नाम पर मात्र ईएमआई में ही काम किया है, वो बेहतरीन डांसर और टीवी होस्ट भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+