लाइव शो में मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने दी गाली, हुए ट्रोल
नई दिल्ली। हर दिल अजीज और सुरमयी आवाज के मालिक अरिजीत सिंह इन दिनों अपनी गायिकी की वजह से नहीं बल्कि गलत कारणों की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अचानक गुस्से में आ जाते हैं और उनके मुंह से गाली निकल जाती है। बस इसी कारण लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

अरिजीत सिंह
आपको बता दें कि ये कि वीडियो कुछ वक्त पहले का है, जिसमें अरिजीत सिंह फिल्म 'रॉकस्टार' के सुपरहिट गीत नांदा परिंदा गा रहे हैं... लेकिन इसी दौरान उनका माइक हिलने लगता है, जिस पर अरजीत को गुस्सा आ जाता है और उनके मुंह से अपशब्द निकल जाते हैं, हालांकि उनके गुस्से के बाद उनका क्रू स्टेज पर आकर उनके माइक को ठीक करता है।

सोशल मीडिया
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही ट्विटर यूजर्स को नए मजेदार जोक्स बनाने का मौका मिल गया है। कुछ लोगों ने सकारात्मक कमेंट किए हैं, तो कुछ ने निगेटिव बातें की हैं। दरअसल अरिजीत की इमेज शांत और गंभीर सिंगर की है इस कारण लोगों के लिए अरिजीत का ये गुस्सा काफी अचरज भरा है।

लोगों ने उड़ाया मजाक
कुछ यूजर्स ने लिखा है कि 'इरशाद सर के बोल, नादां परिंदे के लीरिक्स आत्मा को शांति पहुंचाते हैं' तो कुछ ने लिखा कि ये थर्ड ग्रेड अनु मलिक की आवाज है। तो किसी ने लिखा है कि यह एक व्याइस ओवर की तरह प्रतीत होता है। कोई कैसे इतना बुरा गा सकता है।

अरिजीत सिंह का जन्म
गौरतलब है कि अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 में मुर्शिदाबाद (बंगाल) में हुआ था। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत 2005 में एक वास्तविक कार्यक्रम फेम गुरुकुल से की थी।

फिल्म 'आशिकी 2' ने बदली जिंदगी
इन्हें शौहरत नसीब हुई साल 2013 में आई हिट फिल्म 'आशिकी 2' के हिट सांग तुम ही हो... से। इसके लिए इन्हें कई अवार्डों से नवाजा गया, जिसमें फिल्मफेयर भी शामिल है। इसके बाद तो इन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और महज पांच साल में अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सिंगर बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications