अरहम ओम तलसानिया 6 वर्ष की आयु में बने सबसे कम उम्र के कंप्यूटर प्रोग्रामर, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
अरहम ओम तलसानिया 6 वर्ष की आयु में बने सबसे कम उम्र के कंप्यूटर प्रोग्रामर, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
अहमदाबाद। गुजरात के शहर अहमदाबाद में एक नया इतिहास दर्ज हुआ है। अहमदाबाद के 6 वर्षीय निवासी अरहम ओम तलसानिया(Arham Om Talsania) दुनिया के सबसे कम उम्र के कंप्यूटर प्रोग्रामर बन गए हैं। अरहम ओम तलसानिया ने पायथन प्रोग्रामिंग लैग्वेज की परीक्षा में सबको पछाड़ कर विश्व के सबसे कम उम्र के कंप्यूटर प्रोग्रामर के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। जिस पायथन प्रोग्रामिंग लैग्वेज को अरहम ने पास किया है उसके सवाल बहुत ही कठिन होते हैं।

2 साल की उम्र में यूज करने लगे थे पहाड़े
अरहम ओम तल्सानिया ने कक्षा 2 में पढ़ते हैं और उन्होंने पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश छात्र मुहम्मद हमजा शहजाद द्वारा कायम किए रिकॉर्ड को तोड़ा है। अहमदाबाद के 6 वर्षीय निवासी अरहम ओम तल्सानिया दुनिया के सबसे कम उम्र के कंप्यूटर प्रोग्रामर बन गए हैं। टालसानिया ने पायथन प्रोग्रामिंग भाषा को मंजूरी देकर विश्व के सबसे कम उम्र के कंप्यूटर प्रोग्रामर के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अरहम ने बताया कि जब मैं 2 साल का था तब मैंने पहाड़े याद कर उनका प्रयोग करना आरंभ कर दिया था।अरहम ने बताया कि मेरे पिता ने मुझे कोडिंग सिखाई।
Recommended Video

अरहम ने अपने पापा-मंमी को दिया श्रेय
अरहम ने कहा, 'मैं अपनी मां और पिता को उनकी सभी मदद के लिए धन्यवाद दिया । अरहम तल्सानिया के पिता ओम तल्सानिया जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने कहा कि उनके बेटे ने कोडिंग में रुचि विकसित की थी और उन्होंने उसे प्रोग्रामिंग की मूल बातें सिखाईं। अरहम तल्सानिया ने बताया कि मेरे पापा ने मुझे ये पढ़ाया और मेरी मां ने मेरी परीक्षा की तैयारी करने में मदद की।

बिजनेसमैन बन कर करना चाहते हैं सभी की मदद
अरहम ओम तलसानिया ने कहा मैं एक बिजनेस बनना चाहता हूं और सभी की मदद करना चाहता हूं। मैं कोडिंग के लिए ऐप, गेम और सिस्टम बनाना चाहता हूं। मैं जरूरतमंदों की भी मदद करना चाहता हूं।












Click it and Unblock the Notifications