शिवसेना बोली- क्या बुलेट ट्रेन के कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए बढ़े तेल के दाम

मुंबई। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर शिवसेना ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना ने केंद्र सरकार से पूछा है कि क्या बुलेट ट्रेन के कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए तेल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। शिवसेना की ओर से ये भी कहा गया कि जब पूरी दुनिया में तेल के दाम घट रहे हैं ऐसे में देश में इसके दाम बढ़ने की वजह क्या है।

'क्या बुलेट ट्रेन का कर्ज उतारने के लिए बढ़े तेल के दाम'

शिवसेना के निशाने पर मोदी सरकार

शिवसेना, केंद्र की मोदी सरकार में सहयोगी है। बावजूद इसके शिवसेना के निशाने पर केंद्र सरकार है। दो दिन पहले शिवसेना ने कहा था कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की वजह से देशभर में किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पार्टी के मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय में शिवसेना की ओर से कहा गया है कि जो लोग सरकार में हैं वो महंगाई पर बात नहीं करना चाहते हैं और न ही दूसरों को इस मुद्दे पर बात करने देना चाहते हैं। शिवसेना ने आगे कहा कि तेल के दाम जिस तरह से आसमान छू रहे हैं उसका दर्द आम आदमी को उठाना पड़ रहा है। सरकार में बैठे लोग अगर पिछले चार महीनों के दौरान इसके दाम में 20 बार की बढ़ोतरी का समर्थन करते हैं तो यह सही नहीं है।

शिवसेना के निशाने पर कहीं न कहीं केंद्रीय मंत्री अल्‍फॉन्‍स कन्‍नानथानम थे, जिन्होंने पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर एक बयान दिया था। केंद्रीय मंत्री अल्‍फॉन्‍स कन्‍नानथानम ने कहा था कि पेट्रोल कौन खरीदता है? कोई व्यक्ति जिसके पास कार, बाइक है; निश्चित रूप से वह भूख से मर नहीं रहा है जो भुगतान कर सकते हैं, उन्हें करना पड़ेगा। इस बयान पर शिवसेना ने सवाल खड़े करते हुए इसे आम आदमी का अपमान करार दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+