आर्कबिशप ने लिखा सभी पादरियों को लेटर, कहा- 'नई सरकार' बनने के लिए उपवास रखें

नई दिल्लीः आर्कबिशप अनिल काउटो ने राजधानी दिल्ली के सभी पादरियों को खत्त लिखा है। उन्होंने खत्त लिखकर कहा है कि भारत की राजनीतिक स्थिति अशांत है और इसको देखते हुए साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सभी पादरियों को प्रार्थना और शुक्रवार को उपवास रखने की अपील की गई है। वहीं, इस मामले में आर्कबिशप सेक्रटरी फादर रॉबिन्सन रॉड्रिग्स का कहना है कि आम चुनावों से पहले इस तरह की प्रार्थना की जाती है। बता दें, ये खत आठ मई को लिखा गया था।

देश के मौजूद माहौल का बताया धर्मनिरपेक्ष तानेबाने के लिए खतरा

देश के मौजूद माहौल का बताया धर्मनिरपेक्ष तानेबाने के लिए खतरा

आर्कबिशप ने अपने लेटर में लिखा है कि देश में मौजूदा अशांत राजनीतिक मौहाल संविधान में निहित हमारे लोकतांत्रित सिद्धांतों के लिए खतरा बनाता जा रहै है। देश का अशांत राजनीति माहौल को देश के धर्मनिरपेक्ष तानेबाने के लिए खतरा बताया गया है।

 जताई नई सरकार की उम्मीद

जताई नई सरकार की उम्मीद

आर्कबिशप ने अपने लेटर में आगे लिखा है कि, 'अपने देश के नेताओं के लिए हर समय प्रार्थना करना हमारी पवित्र प्रथा है और जब भी देश में आम चुनाव आते हैं हमारी प्रार्थना बढ़ जाती है। इस लेटर में उम्मीद जताई गई है कि साल 2019 में हमारे पास एक नई सरकार होगी, चलिए इसके लिए प्रार्थना शुरू करते हैं। इस लेटर के बाद कई लोगों ने आर्कबिशप अनिल काउटो की आलोचना शुरू कर दी।

आर्कबिशप ऑफिस की ओर से आई सफाई

लेटर खिलने के बाद आर्कबिशप ऑफिस की ओर से सफाई आई है। सफाई में कहा गया है कि हर चुनाव से पहले शांति और निष्पक्ष-स्वतंत्र चुनावों के लिए प्रार्थना का आह्वान किया जाता है। इससे पहले साल 2014 में भी ऐसा किया गया था। कुछ लोग जानबूझकर इस मामले को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। सफाई देते हुए कहा गया है कि 'नई सरकार' शब्द के इस्तेमाल की गलत व्याख्या की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+