बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल के आरोपों पर अरबाज खान ने कही बड़ी बात
मुंबई, 20 जुलाई: फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को बीते कुछ समय में, खासतौर से सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई तरह के आरोपों का सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया,टीवी और दूसरे प्लेटफार्म पर लगातार बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल, सेक्स और दूसरे मुद्दों को लेकर कई मशहूर हस्तियों को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। फिल्म निर्माता और एक्टर अरबाज खान ने इस सब पर बात की है। उन्होंने बताया है कि कैसे इसका असर इंडस्ट्री के लोगों पर हुआ है।

ये सब किसी प्लान के तहत हुआ लगता है
इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में अरबाज खान ने कहा, जिस तरह से बड़े पैमाने पर ड्रग्स को लेकर आरोप लगे, सेक्स संबंधों को लेकर ट्रोलिंग की गई। वो प्लान करके चलाए गए किसी कैंपेन का अभियान का हिस्सा लगते हैं। अरबाज ने कहा कि लगातार ट्रोलिंग के चलते कई कलाकारों को ना केवल प्रोफेशनल नुकसान हुआ बल्कि दिमागी तौर पर भी काफी चोट पहुंची। ट्रोलर्स ऐसा कर क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे थे, ये बता पाना मुशकिल है।

अब फिल्मी सितारों को लेकर चीजें बदल रही
अरबाज ने कहा कि देश में पेशों को ही सबसे अधिक सम्मान दिया जाता था- क्रिकेट और अभिनय। क्रिकेटर तो अभी भी काफी हद तक एक सुरक्षित वातावरण में हैं लेकिन अब ऐसा क्या हो गया है कि फिल्मी सितारों को लेकर चीजें बदल गई हैं। ये ऐसे है कि आप सरकार के खिलाफ बोल सकते हैं, तो हम आपको नीचे गिरा देंगे। यह एक बड़ा अभियान है।

जो 100 साल में नहीं हुआ, दो साल में कैसे हो गया
अरबाज का कहना है कि 100 साल से फिल्में बन रही हैं। जो चीजें 100 साल से नहीं थीं वो अचानक डेढ़ दो साल में कैसे बदल सकती है। मुमकिन है कि सब पहले से प्लान किया किया गया। बिना किसी आधार पर किसी को कुछ भी कह देना और उसे ही गुनहगार मान लेना, उसकी ट्रोलिंग शुरू कर देना। ये सब काफी अजीब था। बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सलमान खान और अरबाज खान को भी काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था। अरबाज खान ने तो मामले में अपना नाम घसीटने को लेकर मानहानि का मुकदमा भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications