एंकर के हिंदी बोलने पर एआर रहमान ने टोक कर स्‍टेज पर किया ट्रोल तो फैंस हुए नाराज

मुंबई: दुनिया के कोने-कोने तक अपनी आवाज से करोड़ो दिलों पर राज करने वाले म्यूजिशियन ए.आर रहमान इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस बार एआर माधवन अपनी गायकी नहीं बल्कि अपने एक व्‍यवहार के कारण फैंस के गुस्‍से का शिकार हो रहे हैं। दरअसल, एक प्रोग्राम में तमिल एंकर हिंदी बोलकर एक आर रहमान का कार्यक्रम में स्‍वागत किया तभी एंकर को स्‍टेज पर रहमान ने टोकते हुए खिंचाई कर दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ तो तमिल फैंस तो खुश हो गए लेकिन रहमान के और फैंस जबरदस्‍त नाराज हो गए हैं। इस वायरल वीडियो को री ट्वीट करते हुए फैंस अब सिंगर को ट्रोल कर रहे हैं।

फिल्‍म '99 Songs

फिल्‍म '99 Songs" के ऑडियो लॉन्च के प्रोग्राम में पहुंचे थे एआर रहमान

बता दें एआर रहमान अपनी आने वाली फिल्‍म '99 Songs" के ऑडियो लॉन्च के प्रोग्राम में थे। इस एल्बम के लिए ए.आर रहमान ने पहली बार बतौर स्क्रीन राइटर और प्रड्यूसर हैं। जिस कारण रहमान अपने इस एल्‍बम के लिए खासी उम्‍मीदें बंधी हुई हैं। इवेंट में फिल्म के लीड एक्टर एहान भट्ट और एआर रहमान दोनों मौजूद थे.

एंकर के हिंदी बोलने पर एआर रहमान ने टोका

एंकर के हिंदी बोलने पर एआर रहमान ने टोका "ओ हिंदी"

शुक्रवार को हुए इस इवेंट में फिल्म के लीड एक्टर एहान भट्ट और एआर रहमान दोनों ही इसकी लॉचिंक के मौके पर मौजूद थे। इस कार्यक्रम में तमिल एंकर ने एआर रहमान का स्‍वागत करने के लिए हिंदी में वेलकम कर दिया। जिस पर रहमान ने पलट कर तमिल एंकर पर ओ 'हिंदी?' कहते हुए हंसे। जिसके बाद रहमान मंच से उतरने लगे तभी एंकर ने सफाई देते हुए तमिल में बोला कि उन्होंने केवल एआर रहमान को खुश करने के लिए हिंदी बोली थी। इसके बाद रहमान ने हंसते हुए कहा, 'अरे मैं तो केवल मजाक कर रहा था.'

एआर रहमान के इस बर्ताव पर फैंस से जताई नाराजगी

एआर रहमान के इस बर्ताव पर फैंस से जताई नाराजगी

तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नई में जन्‍में ए आर रहमान जिनकी मातृभाषा तमिल है उन्‍होंने भले ही ये बात मजाक में कही हो क्योंकि ये प्रोग्राम तमिल में था और एंकर भी तमिल थीं लेकिन उनके फैंस ये वायरल वीडियो देखकर काफी गुस्‍से में है। इस वीडियो को शेयर करते हुए तमिल भाषी लोग इस पर गर्व कर रहे हैं वहीं अन्‍य गुस्‍सा निकाल रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि ऐसा करके रहमान ने हिंदी भाषा को पराया कर दिया। कई यूजर्स कह रहे है कि उन्‍हें रहमान जैसे महान कलाकार से ऐसी उम्‍मीद नहीं थी। उनके संगीत के कारण हर भाषा के लोग उन्‍हें प्‍यार और सम्‍मान देते हैं। एआर रहमान ने अपने करियर में तमिल और हिंदी गाने गाए हैं।

रहमान के प्रॉडक्शन में बनी '99 Songs' जानें कब होगी रिलीज

रहमान के प्रॉडक्शन में बनी '99 Songs' जानें कब होगी रिलीज

बता दें, कि रहमान के प्रॉडक्शन में बनी '99 Songs' का डायरेक्शन विश्वेश कृष्णामूर्ति और एक्‍टर एहान भट्ट के साथ अमेरिकन ऐक्ट्रेस एडिसली वर्गेस नजर आएंगी। 16 अप्रैल 2021 को ये फिल्‍म रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर एआर रहमान ने ट्विटर पर कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि 99 सॉन्ग्स 16 अप्रैल, 2021 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को विश्वेश कृष्णमूर्ति ने निर्देशित किया है और इसमें कलाकार इहान भट्ट, एडिसली वरगास ने काम किया है। रहमान की प्रोडक्शन कंपनी वायएम मूवीज की फिल्म '99 सॉन्ग्स' को जियो स्टूडियोज द्वारा प्रजेंट किया गया है। ऑस्कर अवॉर्ड विनर म्यूज़िक मेस्ट्रो एआर रहमान इससे बतौर फिल्म प्रोड्यूसर डेब्यू कर रहे हैं। ये फिल्म की कहानी एक ऐसे बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे बचपन में संगीत से दूर रहने की हिदायत दी जाती है, मगर बड़ा होकर वो संगीत का ही होकर रह जाता है।

ये है वो वीडियो

https://www.filmibeat.com/photos/feature/zaara-yesmin-latest-hot-photo-shoot-67211.html?src=hi-oiये है ज़ारा यासमिन की लेटेस्ट हॉट फोटो शूट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+