तिरुपति प्रसादम के लिए घी भेजने वाली कंपनी AR Dairy Foods की आई सफाई, जानिए क्या कहा?
Tirupati prasadam row: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसादम में घी की जगह पशु चर्बी का उपयोग किए जाने का मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। इस बीच, तिरुपति मंदिर को घी सप्लाई करने वाली कंपनी एआर डेयरी फूड्स की सफाई सामने आई है।
एआर डेयरी फूड्स ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से नकार (खारिज) दिया है। उनका कहना है कि यह मामला जुलाई में सामने आया था, इसे चैलेंज किया गया। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, एआर डेयरी फूड्स के गुणवत्ता जांच विभाग के कन्नन कहते हैं कि तिरुपति देवस्थानम प्रयोगशाला में नमूनों का परीक्षण किया गया हैं और कोई अनियमितता नहीं पाई गई।

एआर डेयरी फूड्स के गुणवत्ता जांच विभाग के कन्नन कहते हैं कि खाद्य सुरक्षा विभाग से नमूने एकत्र किए गए हैं और हमने पहले ही तिरुपति देवस्थानम प्रयोगशाला में नमूने भेज दिए हैं। प्रयोगशाला ने परीक्षण किए हैं और कोई अनियमितता नहीं पाई है। जून और जुलाई में भेजे गए घी में दोषों के बारे में अफवाह थी।
लेकिन, खाद्य सुरक्षा विभाग और एगमार्क के अधिकारियों ने दौरा किया और नमूने एकत्र किए। लेकिन, उनमें कोई समस्या नहीं पाई गई। हमारा घी शुद्ध है और हमारे पास नमूने हैं। हम किसी को भी अपनी पसंद की किसी भी प्रयोगशाला में परीक्षण कराने के लिए आमंत्रित करते हैं।
इतना ही नहीं, एआर डेयरी फूड्स के गुणवत्ता जांच विभाग के प्रभारी लेनी कहती हैं कि हम जून से जुलाई तक एआर डेयरी फूड्स के माध्यम से तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को लगातार घी की आपूर्ति कर रहे हैं। हालांकि, वर्तमान में हम तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को घी नहीं दे रहे हैं।
घी उत्पादन में 25 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, हमें आज तक कभी भी कोई शिकायत या गुणवत्ता संबंधी समस्या नहीं मिली है। खबर के मुताबिक, तिरुपति मंदिर ट्रस्ट ने जुलाई में घी के सैंपल गुजरात की लैब को भेजे थे। जिसकी रिपोर्ट अब यानी 18 सितंबर को सामने आई है।
तो वहीं, एआर डेयरी फूड्स कंपनी को घी सप्लाई का काम 2023 में जगन सरकार ने दिया था। इससे पहले कर्नाटक कोऑपरेटिव मिल्क फेडरेशन की कंपनी नंदिनी ब्रांड का घी सप्लाई का काम करती थी। वहीं, अब इस मामले की रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी मांगी है। साथ ही कहा है कि प्रसादम में मिलावट की FSSAI जांच करेगी।












Click it and Unblock the Notifications