दिल्ली-मुरादाबाद में प्रदूषण चरम स्तर पर, हवा का स्तर बेहद खराब, यमुना से निकल रहा है 'जहरीला झाग', Video
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है, बुधवार सुबह भी यहां धुंध की सफेद चादर छाई रही और हवा की क्वालिटी काफी खराब दर्ज की गई है, सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, आईटीओ में AQI 282 है जो 'खराब' श्रेणी में माना जाता है, हालांकि कल से कुछ बेहतर आज के हालात हैं, केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि उसके आस-पास के इलाके भी भारी प्रदूषण का शिकार हैं।
Recommended Video

दिल्ली से लगे मुरादाबाद में भी हवा की वायु गुणवत्ता सूचकांक आज काफी खराब है, यहां AQI 415 दर्ज किया है, जो कि बेहद ही 'गंभीर श्रेणी' में आता है। इस बारे में बात करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले 7-8 दिनों से यहां पर प्रदूषण बढ़ गया है और आंखों और सांस लेने में तकलीफ पैदा कर रहा है, हमें बाहर निकलने में दिक्कत महसूस होती है।

मालूम हो कि दिल्ली में केवल हवा ही दूषित नहीं है बल्कि आज तो यहां यमुना नदी भी प्रदूषण के कारण पूरी तरह त्रस्त दिखाई दे रही है, आज यमुना नदी में जहरीले झाग की मोटी चादर बिछ गई है, इस वक्त नदी का पानी पूरी तरह से जहरीला हो चुका है, यमुना से झाग निकलने की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, वो काफी परेशान करने वाले हैं।
यमुना से निकल रहा है 'जहरीला झाग', यहां देखें Video
तो वहीं राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर अब जमकर राजनीति भी हो रही है। सोमवार को दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने पराली जलाए जाने (Stubble Burning) के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया, उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण (Delhi Pollution) में पराली जलाने की हिस्सेदारी बढ़कर 40 प्रतिशत हो गई है, लेकिन विपक्षी दल इसे मानने को तैयार नहीं है और ना ही वो इसे रोकने के उपाय कर रही है, अगर सब मिलकर काम करें तो प्रदूषण से मुक्ति मिल सकता है लेकिन ये लोग ऐसा करने को तैयार ही नहीं हैं।

दिल्ली की सिरदर्द इसलिए भी बहुत ज्यादा है क्योंकि कुछ ही दिनों में दिवाली आने वाली है, जिसमें लोग जमकर आतिशबाजी करते हैं। यहां की हवा अभी से इतनी जहरीली है तो दिवाली के बाद हालात और भी अधिक बिगड़ सकते हैं, हालांकि लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए अब दिल्ली ने ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है और प्रदूषण को रोकने के लगातार प्रयास कर रही हैं लेकिन सफलता मिलती अभी नहीं दिख रही है।
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख












Click it and Unblock the Notifications