Appropriation Bill 2023: लोकसभा में पास हुआ विनियोग विधेयक, कल तक के लिए स्थगित हुई कार्रवाई
लोकसभा में भारी हंगामे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विनियोग बिल को पेश किया, जिसे सदन में पास कर दिया गया। इसके साथ ही सदन की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित हो गई।

Appropriation Bill 2023: विनियोग विधेयक को लोकसभा में आज पास कर दिया गया है। बता दें कि यह बिल सरकार को यह अधिकार देगा कि वह भारत के कंसोलिडिटेड फंड से राशि को निकाल सकती है और इस्तेमाल वित्त वर्ष 2023 के कार्यक्रम और योजनाओं को पूरा करने में हो सकता है। इस बिल को लोकसभा में बिना बहस के ही पास कर दिया गया। इस बिल के पास होने के साथ ही लोकसभा की कार्रवाई को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। भारी हंगामे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विनियोग विधेयक 2023 को सदन में प्रस्तुत किया था।
बता दें कि संसद में अडानी मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। लोकसभा में विपक्ष के सांसदों ने मोदी-अदानी की जमकर नारेबाजी की। विपक्ष इसके साथ ही तमाम अलग-अलग मुद्दों पर नारेबाजी कर रहा था। इस बीच अलग-अलग मंत्रालयों की अनुदान मांग को लेकर और विनियोग विधेयक को सदन में पेश किया गया। कुछ देर के भीतर ही विनियोग विधेयक को सदन में पास कर दिया गया।
शाम को 6 बजे सदन की कार्रवाई जैसे ही शुरू हुई, विपक्ष के सांसद हंगामा करने लगे और जमकर नारेबाजी पर उतर आए। इस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद थे। विपक्ष पीएम की मौजूदगी में अडानी मामले की जेपीसी जांच कराने की मांग कर रहा था। स्पीकर की बार-बार अपील के बाद भी जब सांसद शांत नहीं हुए तो सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications