अच्छी खबर: भारत में iPhone 14 का उत्पादन करेगा एप्पल, इस महीने से सप्लाई शुरू होने की उम्मीद

नई दिल्ली, 26 सितंबर: टेक सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दिग्गज मोबाइल कंपनी एप्पल अपने नए आईफोन 14 मॉडल का उत्पादन भारत में करने को तैयार हो गया है। अभी कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने इस फोन को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया था। भारत दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है, ऐसे में मोबाइल कंपनियां हमेशा से इसको प्राथमिकता देती हैं। हालांकि अभी तक ये खुलासा नहीं हो पाया कि आईफोन का निर्माण कहां किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही कि भारत में बने आईफोन इस साल के अंत तक मार्केट में आ जाएंगे।

आईफोन

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एप्पल ने कहा कि नया आईफोन 14 लाइनअप नई टेक्नोलॉजी और महत्वपूर्ण सुरक्षा क्षमताओं को पेश करता है। हम भारत में आईफोन 14 का निर्माण करने के लिए उत्साहित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में एप्पल 3 वैश्विक स्मार्टफोन निर्माताओं-विस्ट्रॉन, फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहा है। बीते 7 सितंबर को ही आईफोन 14 मार्केट में लॉन्च हुआ था, तब से दुनियाभर में इसकी काफी ज्यादा डिमांड है।

4 वेरिएंट आए
आपको बता दें कि एप्पल ने आईफोन के चार वेरिएंट मार्केट में उतारे हैं, जिसमें iPhone 14, iPhone 14 Max, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Plus है। इसकी कीमत क्रमश: 799 डॉलर (लगभग 63000 रुपए), 899 डॉलर (लगभग 71000 रुपए), 999 डॉलर (लगभग 79000 रुपए), शुरुआती 1099 डॉलर (लगभग 87000 रुपए) के आसपास है। इसके अलावा Apple Watch Series 8 और AirPods Pro 2 भी लॉन्च हुए हैं। कंपनी के मुताबिक इस बार उसने अपने सिक्योरिटी फीचर्स को काफी ज्यादा अपेडट किया है।

सरकार कर रही पूरा सहयोग
भारतीय अर्थव्यस्था को रफ्तार देने के लिए मोदी सरकार ने उत्‍पादन आधारित प्रोत्‍साहन राशि (प्रॉडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव-पीएलआई) योजना शुरू की थी। इसे बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स के घरेलू निर्माण के लिए वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करने और बड़े निवेश को आकर्षित करने के लिए अधिसूचित किया गया था। इस योजना की वजह से बहुत सी कंपनियां चीन को छोड़कर भारत आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+