Apple iPhone Duo की भारत में कीमत कितनी? कब से कर पाएंगे खरीदारी, पाकिस्तानी कीमत सुनकर कहेंगे- रहने दो भाई!
Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है और भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹2,99,900 रखी गई है। यानी इसे खरीदने के लिए भारतीय ग्राहकों को करीब 3 लाख रुपये खर्च करने होंगे। लेकिन पाकिस्तान में Apple के इस नए फोन का हिसाब इससे भी ज्यादा चौंकाने वाला हो सकता है। भारत में जहां कीमत सुनकर ही जेब का बजट बिगड़ सकता है, वहीं पाकिस्तान में रुपये की कीमत और महंगे आयात की वजह से iPhone Duo खरीदना और भी भारी पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि पाकिस्तान वाले कीमत जानकर खुद ही कहने लगेंगे ये नहीं ले पाएंगे हम।
Apple iPhone Duo की भारत में बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि इसके लिए 16 अक्टूबर शाम 5:30 बजे से प्री-ऑर्डर किए जा सकेंगे। फोन 256GB से लेकर 2TB तक स्टोरेज विकल्प में आया है और टॉप मॉडल की कीमत भारत में ₹4,49,900 तक जाती है। यानी Apple ने फोल्डेबल फोन के बाजार में कदम रखते ही इसे प्रीमियम सेगमेंट में उतारा है।

इसके साथ Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी पेश किए हैं। कंपनी ने इस बार कैमरा, चिप, बैटरी और AI पर बड़ा फोकस किया है। Apple ने Watch Series 12, Watch Ultra 4 और AirPods 5 भी लॉन्च किए हैं। यानी इस बार का लॉन्च सिर्फ नए iPhone तक सीमित नहीं रहा।
कैसा है पहला मुड़ने वाला फोन iPhone Duo?
iPhone Duo Apple का पहला फोल्डेबल iPhone है। खुलने पर इसमें 7.6 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। Apple के मुताबिक यह iPhone 18 Pro Max की स्क्रीन से 50 फीसदी बड़ा है। बाहर की तरफ 5.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। दोनों स्क्रीन में ProMotion और Always-On Display सपोर्ट मिलता है। अंदर वाली स्क्रीन पर नैनो-टेक्सचर फिनिश दी गई है, जिससे रोशनी का रिफ्लेक्शन कम होता है।
इसमें Grade 5 Titanium फ्रेम और हिंज कवर दिया गया है। फ्रंट पर Ceramic Shield 2 और IP68 रेटिंग भी मिलती है। फोन के अंदर नया प्रिसिजन हिंज इस्तेमाल किया गया है, जिसे खोलने और बंद करने के दौरान मजबूती और स्मूद मूवमेंट के लिए डिजाइन किया गया है।

iPhone Duo के फीचर्स और भारत में कीमत
- प्रोसेसर और कैमरा: इसमें लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट दिया गया है। पीछे की तरफ 48MP का फ्यूजन मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलता है।
- कलर ऑप्शन: यह नाइटस्काई और स्टार व्हाइट रंग में मिलेगा।
- कीमत: भारत में iPhone Duo के 256GB मॉडल की कीमत ₹2,99,900 है। 512GB वेरिएंट ₹3,24,900 और 1TB मॉडल ₹3,74,900 का है। सबसे ज्यादा स्टोरेज वाला 2TB मॉडल ₹4,49,900 में आएगा। फोन Night Sky और Star White रंग में मिलेगा।
- भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है। इसके 512GB मॉडल की कीमत ₹1,89,900, 1TB की ₹2,39,900 और 2TB की ₹3,14,900 है। वहीं iPhone 18 Pro Max ₹1,79,900 से शुरू होता है। इसके 512GB मॉडल की कीमत ₹2,04,900, 1TB की ₹2,54,900 और 2TB की ₹3,29,900 है।
- भारत में प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर शाम 5:30 बजे से शुरू होगी और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
भारत और पाकिस्तान में iPhone 18 सीरीज की कीमतों की तुलना
भारत और पाकिस्तान में नई iPhone 18 सीरीज की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है, जिसका मुख्य कारण दोनों देशों की करेंसी वैल्यू (मुद्रा विनिमय दर), इंपोर्ट ड्यूटी और पाकिस्तान में लगने वाला भारी-भरकम PTA टैक्स है। भारत में जहां ऑफिशियल स्टोर होने की वजह से iPhone 18 Pro ₹1,64,900 और Pro Max ₹1,79,900 की शुरुआती कीमत पर मिल रहे हैं। वहीं पाकिस्तान में स्थानीय कीमत ज्यादा हो सकती है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया दया है कि पाकिस्तान में iPhone 18 Pro का भाव लगभग PKR 4,83,157 और Pro Max करीब PKR 5,27,107 से शुरू होता है। बात अगर एप्पल के पहले फोल्डेबल iPhone Duo की करें, तो भारत में इसका 256GB बेस मॉडल ₹2,99,900 का है, जबकि पाकिस्तान में इसकी कीमत PKR 8,78,707 तक पहुंच जाती है। वहीं iPhone Duo के 2TB टॉप वेरिएंट के लिए भारतीय ग्राहकों को ₹4,49,900 चुकाने होंगे, जबकि पाकिस्तानी खरीदारों को इसके लिए लगभग PKR 13,11,000 की मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है।
हालांकि पाकिस्तान की कीमत सोशल मीडिया पर वायरल दावों के आधार पर की गई है। अभी एप्पल की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं है। वनइंडिया हिंदी भी इसकी पु्ष्टि नहीं करता है। पाकिस्तान में फाइनल अमाउंट टैक्स, रजिस्ट्रेशन फीस और आयात लागत के आधार पर अलग हो सकती है।
A20 Pro चिप और डुअल बैटरी का दम
iPhone Duo में A20 Pro चिप लगाया गया है। इसमें 6-कोर CPU, 7-कोर GPU और Dual 16-core Neural Engine मिलता है। Apple का दावा है कि CPU A19 Pro के मुकाबले 20 फीसदी तक तेज है। फोन में नया Vapor Chamber भी है, जो लंबे समय तक गेमिंग और भारी AI काम के दौरान गर्मी संभालने में मदद करता है।
फोल्डेबल डिजाइन में बैटरी के लिए Apple ने डुअल-बैटरी सिस्टम दिया है। कंपनी के मुताबिक अंदर वाली स्क्रीन पर 31 घंटे और बाहरी स्क्रीन पर 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिल सकता है।
48MP कैमरा और फोल्डेबल डिजाइन का नया फायदा
iPhone Duo में 48MP Fusion Main और 48MP Fusion Ultra Wide कैमरा दिया गया है। साथ में 12MP Center Stage फ्रंट कैमरा मिलता है। फोल्ड होने वाली स्क्रीन कैमरा इस्तेमाल करने के नए तरीके भी देती है। Duo Preview से सामने मौजूद व्यक्ति बाहरी स्क्रीन पर लाइव कैमरा प्रीव्यू देख सकता है।
Smart Take लोगों के तैयार होने पर तस्वीर खींचने में मदद करता है। वहीं Duo FaceTime के जरिए आसपास मौजूद लोग भी बाहरी स्क्रीन से वीडियो कॉल में शामिल हो सकते हैं। फोन 4K 120fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है।
iPhone 18 Pro में आया असली कैमरा अपग्रेड
iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में 48MP Fusion Main कैमरा दिया गया है। इस बार पहली बार iPhone में वेरिएबल अपर्चर आया है। इसका फायदा कम रोशनी में फोटो लेने और बैकग्राउंड ब्लर की गहराई को कंट्रोल करने में मिलेगा। कैमरे में अलग-अलग अपर्चर विकल्प भी दिए गए हैं। दोनों मॉडल में 48MP Fusion Ultra Wide और 48MP Fusion Telephoto कैमरा भी हैं। वीडियो के लिए 4K 120fps Dolby Vision और नए प्रो कैमरा कंट्रोल दिए गए हैं।
Apple Watch और AirPods में भी बड़े ऐलान
Apple ने Watch Series 12 और Watch Ultra 4 भी पेश किए हैं। दोनों में नया Health Sensing System दिया गया है। Apple का कहना है कि इससे हृदय गति की निगरानी और रोजाना की readiness से जुड़ी जानकारी को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा AirPods 5 भी लॉन्च हुए हैं। इनकी शुरुआती कीमत भारत में ₹14,900 है। Wireless Charging Case वाला मॉडल ₹17,900 का है। Apple के मुताबिक इनमें ओपन-ईयर डिजाइन के साथ Active Noise Cancellation दिया गया है और बाहरी शोर को AirPods 4 ANC के मुकाबले 50 फीसदी तक ज्यादा कम किया जा सकता है।
कुल मिलाकर Apple का इस बार का फोकस साफ है। iPhone Duo से कंपनी ने फोल्डेबल बाजार में कदम रखा है, जबकि iPhone 18 Pro सीरीज में कैमरा, A20 Pro चिप, बैटरी और AI को आगे बढ़ाया गया है। अब असली मुकाबला सिर्फ फीचर्स का नहीं, बल्कि इतनी ऊंची कीमत पर ग्राहक इन बदलावों को कितना पसंद करते हैं, इसका होगा।


Click it and Unblock the Notifications
