आग जितना गर्म हो रहा है आईफोन 15! क्या APPLE को लगने वाला है तगड़ा झटका?
iPhone 15 heating issue: एप्पल आईफोन 15 और आईफोन 15 सीरीज को काफी धूमधाम से लॉन्च किया गया है, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी यूजर्स नए हैंडसेट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। इन फोनों के साथ आने वाले कई अपडेशन और नई सुविधाओं के बावजूद, आईफोन 15 Pro और आईफोन 15 दोनों के उपयोगकर्ताओं ने ओवरहीटिंग की समस्या के बारे में शिकायत करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।
हालांकि ये तत्काल अलार्म का कारण नहीं हो सकता है, ये निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जिस पर ऐप्पल और उसके इंजीनियरों की टीम को बारीकी से निगरानी करने की जरूरत होगी।

एप्पल कंपनी आईफोन 15 सीरीज में टाइटेनियम बॉडी का इस्तेमाल करती है जिसके कारण मोबाइल में हीटिंग की परेशानी सबसे ज्यादा हो जाती है साथ में आईफोन का नया चिपसेट A17 Pro भी इसके लिए जिम्मेदार है।
टाइटेनियम होती है जल्दी गर्म
हम आपको बता दें कि टाइटेनियम धातु स्टेनलेस स्टील से ज्यादा जल्दी गर्म होता है। जिसके कारण फोन को इस्तेमाल करने पर हल्की सी गर्मी भी लंबे समय तक फोन में बनी रहती है और टाइटेनियम बॉडी फ्रेम गर्मी को ठंडा नहीं कर पाता या फिर बहुत लंबे समय के बाद वह heat प्रॉब्लम दूर होती है। इसलिए यह आईफोन बहुत ज्यादा गर्मी पैदा करता है और उसकी बॉडी गर्म हो जाती है।
नए चिपसेट के साथ हीटिंग प्रॉब्लम
एप्पल की नई आईफोन 15 सीरीज के प्रो मॉडल में आईफोन की लेटेस्ट चिपसेट A17 pro का इस्तेमाल हुआ है, हो सकता है कि यह नया चिपसेट मोबाइल को जल्दी गर्म करता हो जिसके कारण आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स में सबसे ज्यादा हीटिंग इश्यू देखने को मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications