दिल्ली में Apple Store की ओपनिंग से पहले टिम कुक की पीएम मोदी से मुलाकात, तस्वीर की साझा
Tim Cook meets PM Modi: मुंबई में एप्पल स्टोर के उद्घाटन के बाद कंपनी के सीईओ टिम कुक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की, जिसकी तस्वीर सामने आई है।

आर्थिक राजधानी मुंबई में देश का पहला Apple स्टोर खुल गया है, जिसकी ओपनिंग खुद एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने किया। एक दिन पहले हुए इस स्टोर के उद्घाटन के अगले दिन गुरुवार को टिम कुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे।
18 अप्रैल (मंगलवार) को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भारत का पहला एप्पल स्टोर खुला है। इसके बाद 20 अप्रैल को दूसरा एप्पल स्टोर राजधानी दिल्ली में खुलने जा रहा है। इस बीच एप्पल के CEO टिम कुक ने पीएम मोदी से मुलाकात की खुशी जाहिर करते हुए एक तस्वीर शेयर की है।
पीएम मोदी के साथ अपनी फोटो साझा करते हुए टिम कुक ने ट्वीट किया, "गर्मजोशी से स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया। हम भारत के भविष्य पर सकारात्मक प्रभाव पूर्ण टेक्नोलॉजी के आपके विजन को साझा कर सकते हैं। शिक्षा और डेवलपर्स से लेकर मैन्युफैक्चरिंग और पर्यावरण तक, हम देश भर में बढ़ने और निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
An absolute delight to meet you, @tim_cook! Glad to exchange views on diverse topics and highlight the tech-powered transformations taking place in India. https://t.co/hetLIjEQEU
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2023
वहीं पीएम मोदी रीट्वीट करते हुए लिखा- "आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई, टिम कुक! विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान करने और भारत में हो रहे तकनीक-संचालित परिवर्तनों को उजागर करने में खुशी हुई।" एप्पल के सीईओ का केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मिलने का कार्यक्रम है।
बॉलीवुड हस्तियों और मुकेश अंबानी से भी मिले
इससे पहले मुंबई में टीम कुक ने फिल्म एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन सहित कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ मुलाकात की थी। वहीं मुकेश अंबानी से मिलने उनके आवास एंटिलिया भी पहुंचे थे। अंबानी के बेटे आकाश और बेटी ईशा अंबानी को टिम कुक के साथ देखा गया था।
गुरुवार को दिल्ली में ग्रैंड ओपनिंग
मुंबई में एप्पल स्टोर के उद्घाटन के बाद सीईओ टिम कुक गुरुवार को दिल्ली के साकेत में सेलेक्ट सिटी मॉल में दूसरे स्टोर का उद्घाटन करेंगे। कंपनी के बयान के मुताबिक ये स्टोर, भारत में एप्पल के 25 साल पूरे होने के जश्न के तौर पर है।












Click it and Unblock the Notifications