Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विहिप ने लोगों से की अपील कि अपने घरों में हनुमान चालीसा का पाठ कर मनाएं हनुमान जयंती

विहिप की अपील, अपने घरों में हनुमान चालीसा का पाठ कर मनाएं हनुमान जयंतीAppeal to VHP, celebrate Hanuman Jayanti by reciting Hanuman Chalisa in your homes

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना वायरस के 354 पॉजिटिव केस सामने आए है और अभी तक देश में कोरोना वायरस के कुल 4421 लोग कोरोना के शिकार हो चुके है। देश में कोरोना वायरस के 326 मरीज पूरी तरह ठीक होकर घर लौट चुके हैं। केन्‍द्र सरकार द्वारा देश भर में 21 दिनों के लॉकडाउन के बावजूद देश पर छाए कोरोना संकट को देखते हुए विश्व हिन्दू परिषद ने लोगों से अपने घरों में ही हनुमान जयंती मनाने की अपील की है।

god
विहिप ने लोगों से अपील की हैं हनुमान जयंती मनाने के लिए समूह में एकत्र होने से कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा और बढ़ जाएगा। इसलिए विहिप का लोगों से अनुरोध है कि सभी लोग जयंती पर समूह बनाकर एकत्र होने के बजाए अपने घरों में ही 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें और अपने-अपने घरों में ही हनुमान जयंती मनाएं। इस दौरान घरों में भी परिवार के सभी सदस्य सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
vhp
बता दें इस बार हनुमान भगवान की जयंती बुधवार 8 अप्रैल 2020 को मनाई जाएगी। कोरोना वायरस के संकट से पूर्व विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने वर्ष प्रतिपदा से हनुमान जयंती तक (25 मार्च से 8 अप्रैल) तक पूरे देश के हर गांव में रामोत्सव मनाने का निर्णय किया था, लेकिन इसी बीच कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के कारण इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। अब हनुमान जयंती को घरों के अंदर ही मनाने की अपील की गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+