गुजरात विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम से उतरेगी AAP, 2 अप्रैल को दो राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे रोड शो
नई दिल्ली, 22 मार्च। राज्यों में आम आदमी पार्टी की बढ़ती पैठ से आप नेताओं में उत्साह भरपूर है। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Elections 2022) में आप (AAP) ने शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद अब पार्टी दुगने उत्साह के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार में उतरने का मन बना रही है। गुजरात के अहमदाबाद में 2 अप्रैल को केजरीवाल और भगवंत मान का रोड प्रस्तावित है। जब दो राज्यों के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता जनता के बीच होंगे।

पंजाब में कांग्रेस को सत्ता से दूर करने वाली आम आदमी पार्टी अब भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने के लिए तैयार हो रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujaraj Assembly Elections 2022) को लेकर आप ने कमर कस ली है। 2 अप्रैल से गुजरात के अहमदाबाद शहर से चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस दिन आप अपना पूरा दमखम दिखाने की तैयारी में है। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल अहमदाबाद में 2 अप्रैल को रोड शो करने जा रहे हैं। इसमें उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रहेंगे।
आप पार्टी के सूत्रों की मानें तो पंजाब में सटीक रणनीति तय करने के पीछे का किरदार संदीप पाठक ही थे। जिन्होंने वहां सर्वे और उम्मीदवारों के चयन में अहम भूमिका निभाई। अब पंजाब में आप की शानदार जीत के बाद संदीप के फार्मूले को आम आदमी पार्टी अपने लिए फिट मान रही है। ऐसे में पार्टी के प्रमुख नेता अब पाठक भूमिका को नजरअंदाज नहीं करना चाहते। माना जा रहा है कि आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव भी आदम आदमी पार्टी अपनी सफलता के लिए उनकी रणनीति पर भरोसा करेगी। माना जा रहा है कि दिसंबर माह तक गुजरात विधानसभा के आम चुनाव हो सकते हैं। इसे देखते हुए राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। दिल्ली के सीएम केजरीवाल का गुजरात दौरा दो दिवसीय होने की बात कही जा रही है। अपने गुजरात प्रवास के दौरान वे राज्य की बड़ी शख्सियतों से मुलाकात करेंगे।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी चुनावों को देखते हुए प्रचार प्रसार के ताना बना बुनने में तेजी से जुट गई है। ठीक एक दिन पहले ही यानी सोमवार को आप ने 9 राज्यों के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की। इनमें वे सभी राज्य शामिल हैं जहां इस वर्ष या फिर 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं दूसरी ओर आप अन्य राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों पर नजर बनाए हुए है। हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली के बुराड़ी से विधायक संजीव झा को आम आदमी पार्टी ने जनजातीय बहुल राज्य में पार्टी के राजनीतिक मामलों का प्रभारी बनाया है।
आम आदमी पार्टी की साख के साथ में संदीप पाठक का भी पार्टी में कद बढ रहा है। उन्हें पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव की कमान सौंपने की तैयारी में है। वे गुजरात में पार्टी के राजनीतिक मामलों के प्रभारी रहे विधायक गुलाब सिंह की जगह लेंगे। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत की पटकथा पहले ही लिख देने वाले आईआईटी-दिल्ली से संबद्ध संदीप पाठक को आप का चाणक्य माना जाता है। आम आदमी पार्टी की ओर से एक सूची जारी की गई है, जिसमें संदीप पाठक को गुजरात में आप के राजनीतिक मामलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं संदीप पाठक ने 31 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पंजाब विधानसभा परिसर में अपना नामांकन पत्र भी दाखिल किया है। यही संदीप को आप ने पंजाब में पार्टी के राजनीतिक मामलों का सह-प्रभारी भी नियुक्त किया है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications