APJ Abdul Kalam’s death anniversary 2024: पढ़ें "मिसाइल मैन" के ये 10 विचार जो बदल देंगे आपकी जिंदगी
आज 27 जुलाई 2024 को पूरा देश पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 9वीं पुण्यतिथि मना रहा है। "भारत के मिसाइल मैन" के नाम से जाने जाने वाले डॉ. कलाम भारत ही नहीं दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में से एक थे। इसके अलावा डॉ कलाम ने 11वें राष्ट्रपति के रूप में जो काम किया उसने देश को नई दिशा दी और प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया।

डॉ. कलाम ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और डिफेंस टेक्नालॉजी में अमूल्य योगदान दिया, खासकर एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास (Integrated Guided Missile Development) प्रोग्राम ने अग्नि और पृथ्वी मिसाइलें देकर भारत को सामरिक रक्षा क्षमताओं को मजबूत बनाया।
डॉ कलाम की वैज्ञानिक उपलब्धियों के अलावा उनकी ईमानदारी, विनम्रता और दृढ़ता की मिसालें आज भी दी जाती है। उनके विचार खासकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। डॉ कलाम के विचार जीवन में ऊर्जा भर देते हैं।
डॉ. कलाम के प्रेरणादायी विचार
- "आपके सपने साकार होने से पहले आपको सपने देखने होंगे।"
- "अपने मिशन में सफल होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकनिष्ठ समर्पण होना चाहिए।"
- "यदि आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले सूरज की तरह जलें।"
- "मनुष्य को जीवन में कठिनाइयों की आवश्यकता होती है क्योंकि सफलता का आनंद लेने के लिए वे आवश्यक हैं।"
- "हमें हार नहीं माननी चाहिए और समस्या को हमें पराजित नहीं करने देना चाहिए।"
- "आइये हम अपना आज बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।"
- "विज्ञान मानवता के लिए एक सुंदर उपहार है; हमें इसे विकृत नहीं करना चाहिए।"
- "राष्ट्र के सर्वोत्तम मस्तिष्क कक्षा की अंतिम बेंचों पर पाए जा सकते हैं।"
- "excellence एक सतत प्रक्रिया है, न कि कोई Accident।"
- "सपने देखो, सपने देखो, सपने देखो। सपने विचारों में बदल जाते हैं और विचार कार्य में तब्दील होते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications