Independence Day 2023: 15 अगस्‍त को भारत ही नहीं ये पांच देश भी मनाते हैं आजादी का जश्‍न,मिली थी आजादी

15 अगस्‍त को इस साल पूरा भारत देश 77वां स्‍वतंत्रता दिवस मनाएगा।15 अगस्त 1947 का वो ऐतिहासिक दिन था जब लंबे संघर्ष और कई शहीदों की कुर्बानी के बाद हमारे देश को आजादी मिली थी। आपको जानकार ये हैरानी होगी कि 15 अगस्‍त को गुलामी की जंजीरों से आजादी पाने वाला भारत अकेला देश नहीं था। भारत के अलावा दुनिया के पांच ऐसे देश है जिन्‍हें 15 अगस्‍त को आजादी मिली थी, जो हमारे जैसे ही हर 15 अगस्‍त को आजादी का जश्‍न मनाते हैं।

15 augest Independence Day

इन पांच देशों में बहरीन, उत्तर और दक्षिण कोरिया, लिकटेंस्टीनओ और रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो हैं जिन्‍हें भी 15 अगस्‍त को आजादी मिली थी।

रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो

कॉन्गो एक लोकतांत्रिक देश है जो अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में है। भारत को 15 अगसत 1947 को आजादी मिली थी वहीं भारत को आजादी मिलने के 13 साल बाद 15अगस्‍त 1960 में इस देश को फ्रांस की गुलामी से स्‍वंत्रता मिली थी। कॉन्गो अफ्रीका महाद्वीप का जो तीसरा बड़ा देश उस पर वर्ष 1880 से लेकर 1960 तक फ्रांस का कब्जा था।

उत्तर और दक्षिण कोरिया

15 अगस्त को उत्‍तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दोनों देश आजादी का जश्‍न मनाते हैं। 35 सालों तक जापान और ओपनिवेशिक शासन जिससे कोरिया को इसी दिन आजादी मिली थी। इसी दिन द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के सथ इस देश को आजादी मिली थी। आजादी के बाद उत्‍तरी और दक्षिणी कोरिया अलग हो गए थे। साउथ कोरिया इस दिन को 'ग्वांगबोकजेओल' के रूप में मनाता है, जिसका मतलब है वो दिन जिस दिन रोशनी लौटी। वही नार्थ कोरिया इस दिन को 'चोगुखेबांगुई नाल' के रूप में सेलिब्रेट करता है। जिसका मललब "पितृभूमि की मुक्ति का दिन है।

लिकटेंस्टीन

लिकटेंस्टीन को भी 15 अगस्‍त को आजादी मिली थी इस दिन ये देश राष्‍ट्रीय दिवस के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। दुनिया के छठे सबसे छोटे इस देश पर 1866 में जर्मन शासन से आजादी मिली थी। ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के बीच यूरोपीय आल्प्स में लिकटेंस्टीन स्थित है।

बहरीन

बहरीन पर ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से बहरीन को 15 अगस्त, 1971 में आजादी मिली थी। हालांकि के ये देश 15 अगसत के बजया 16 दिसंबर को अपने राष्‍ट्रीय दिवस की आजादी मनाता है। 16 दिसंबर दिवंगत शासक ईसा बिन सलमान अल खलीफा के सत्‍ता हासिल की थी, इसी लिए ये देश आजादी का जश्‍न मनाता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+