असम के अलावा भारत के कई पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

असम में बुधवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र सोनितपुर था। असम के अलावा भारत के पड़ोसी देशों बंगालादेश, म्यांमार, भूटान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

दिसपुर, 28 अप्रैल। असम में बुधवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र सोनितपुर था। असम के अलावा भारत के पड़ोसी देशों बंगालादेश, म्यांमार, भूटान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Earthquake

बांग्लादेश में राजधानी ढाका के अलावा सिलहट, ममसिंह, कुरीग्राम, लालमोनिरहाट और नीलमफेरी जैसे कई स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप में कई से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। बिहार के मुंगेर, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, पूर्णिया, खगड़िया आदि शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए।

भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। असम सहित पुर्वोत्तर के कई इलाकों से दीवार में दरार आने और सड़क में दरार आने की भी खबरें आई हैं। लेकिन कोई भारी नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनेवाल से बात की और उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें: झारखंडः पिछले 24 घंटे में मिले 6020 कोरोना संक्रमित, 131 मरीजों की हुई मौत

वहीं असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिश्व सरमा ने ट्विटर पर भूकंप आने के बात की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें भूकंप के कारण धराशाई हुई एक इमारत को देखा जा सकता है, वहीं एक अन्य तस्वीर में एक दीवार पूरी तरह गिर गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+