AP: चंद्रबाबू नायडू के दौरे के दौरान TDP और YSRCP के बीच हुई झड़प, जमकर हुआ पथराव, गाड़ियों को लगा दी आग

TDP and YSRCP workers clashed: आंध्र प्रदेश से शुक्रवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायड़ू जब अन्नामय्या जिले के दौरे पर थे जब तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

TDP and YSRCP workers clashed

प्रदेश की सत्‍तारुढ़ पार्टी वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर टीडीपी ने जो रैली में पोस्‍टर और बैनर लगाए थे वो फाड़़ दिए। जिसके बाद दोनों पार्टियों के बीच झड़प और बढ़ गई। झड़प में टीडीपी का एक कार्यकर्ता भी कथित तौर पर घायल हो गया। वहींं इस झड़प क नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दोनों पार्टियों के समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़नी पड़ी।

ये मामला सुबह अन्नामय्या में टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू की रैली के दौरान हुआ। जिसममें टीडीपी और वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई और दोनोंं गुटों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया।

इस घटना का एएनआई न्‍यूज एजेंसी पर जो वीडियो सामने आया है उसमें शुरूआत में रैली में शामिल काफिला जाता हुआ नजर आ रहा है, इसी बीच दोनों पार्टियों के बीच झड़प शुरू हो जाती है और दोनों दलों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर पथराव करने लगते हैं।

पथराव के साथ उपद्रवी कार्यकर्ताओं ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बवाल बढ़ने पर मौके पर मौजूद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़नी पड़ी ।

चित्तूर के एसपी रिशांत रेड्डी ने बताया कि शुक्रवार को पुंगनूर के पास पुलिस अधिकारियों पर पथराव की सूचना मिली थी। डीएसपी सहित 20 से अधिक पुलिस कर्मियों पर हमला हुआ था।

एसपी ने बताया कि शुरूआत में मिली रिपोर्ट के अनुसार विवाद का कारण पूर्व मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू द्वारा दिया गया अपमानजनक बयान था।

शुक्रवार की सुबह उन्‍होंने अन्नमया जिले के मुलकालचेरुवु में एक रैली को संबोधित करते हुए थम्बलेपल्ली विधायक के खिलाफ तीखा हमला किया और उन्हें 'रावण' कहा।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू चित्तूर जिले के अंगल्लू में एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेने जा रहे थे गुस्‍साएं में आए YSRCP कार्यकर्ताओं ने विरोध स्‍वरूप सड़कें अवरुद्ध कर दीं। जिसके कारण टीडीपी कार्यकर्ताओं ने वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें वाईएसआरसीपी और टीडीपी कैडर घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+