AP सीएम जगन पोलावरम योजना को फिर शुरू करने के लिए केंद्र से मांगेगे धन
सीएम जगन पोलावरम योजना को फिर शुरू करने के लिए केंद्र से मांगेगे धन
विजयवाड़ा, 15 जुलाई: आंध्रप्रदेश मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने राज्य की पोलावरम प्रोजेक्टस पर फिर काम शुरू करने का मन बना लिया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को जल संसाधन विभाग के अन्य कार्यों के साथ बाढ़ से प्रभावित परियोजना कार्यों की समीक्षा की । इसके साथ ही बाढ़ का पानी कम होने के बाद परियोजना पर काम फिर से शुरू करने के लिए तैयार होने की बात कही।

जगन ने पोलावरम के महत्वपूर्ण कार्यों को शुरू करने के लिए केंद्र से तदर्थ आधार पर धन मांगने पर जोर दिया। राज्य ने अपने राज्य के धन से कार्यों के लिए 2,900 करोड़ रुपये खर्च किए थे जबकि यह खर्च केंद्र को उठाना था। सीएम जगन ने कहा "हम केंद्र से घटक-वार प्रतिपूर्ति के बजाय तदर्थ आधार पर 6,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की मांगेगे ताकि बाढ़ का स्तर कम होने के तुरंत बाद परियोजना का काम तेजी से शुरू हो सके।
सीएम ने अधिकारियों के साथ परियोजना के ईसीआरएफ बांध में पहले से बने गैप -1 और गैप -2 को भरने पर चर्चा की। सीएम जगन ने अधिकारियों को कुल 27 परियोजनाओं पर काम में तेजी लाने की सलाह दी और पश्चिमी कुरनूल क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाने की बात कही। जो पानी की सुविधाओं और अन्य सुविधाओं के मामले में दशकों से पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पलायन को रोकने के लिए एक योजना बनानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications