विपक्ष के पीएम चेहरे पर ममता बनर्जी ने दिया बयान, कहा- कोई भी कर सकता है नेतृत्व
नई दिल्ली, 28 जुलाई। दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2024 के चुनाव में विपक्ष के प्रधानमंत्री उम्मीदवार पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की तरफ से कोई भी प्रधानमंत्री पद का चेहरा हो सकता है और वह इस मामले पर अपना विचार किसी पर नहीं थोपेंगी।

ममता बनर्जी का बयान उनकी कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के साथ होने वाली मुलाकात के पहले आया है। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में ममता बनर्जी विपक्ष के साथ मिलकर 2024 में नरेंद्र मोदी के अभियान को रोकने पर चर्चा करेंगी।
Recommended Video
ममता बनर्जी का बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि उनका नाम उन नेताओं में शामिल है जो नरेंद्र मोदी के रथ को रोकने के लिए विपक्ष का नेतृत्व कर सकते हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंची हुई हैं। मंगलवार को ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद अपने हाथ में छाता पकड़कर पत्रकारों से बात करते हुए बनर्जी ने कहा था कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी और इस दौरान उन्होंने बंगाल चुनाव को लेकर कोई बात नहीं की थी। ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस वैक्सीन का मुद्दा भी उठाया था।












Click it and Unblock the Notifications